Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

यूपी की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को हत्या का डर

28
मऊ। उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी ने खुद की हत्या कर डर सता रहा है। मुख्तार की विशेष अदालत में वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई, इस दौरान उस पर लगे तीन मामलों में सुनवाई हुई। मुख्तार ने अदालत से गुहार लगाते हुए कहा कि जेल में मेरी हत्या हो सकती है, ऐसे में मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए। इसके साथ ही उसने जेल के एक सिपाही से भी जान का खतरा बता दिया, यह सिपाही सोनभ्रद से बांदा जेल में ट्रांसफर होकर आया है।

मुख्तार अंसारी ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी हत्या करवाई जा सकती है। मुख्तार ने विधायक रहते हुए सरवां में बैजनाथ कालेज को निधि से लाखों रुपये दिए थे। इस मामले में जांच करने पर कालेज की खतौनी फर्जी मिली थी। इसके बाद मुख्तार अंसारी और कालेज से जुड़े लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें आरोपित बनाया गया था।

नहीं हो पाई मुख्तारी की पेशी

उधर हथियार के लाइसेंस के केस में मुख्तार सहित उसके साथियों पर गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज हुआ था। इस केस में सबूत के लिए 20 सितंबर की तारीख तय की गई है। विधायक निधि और हथियार के लाइसेंस के मामले में बांदा जेल कोर्ट के लिए लिंक नहीं जुड़ पाने पर मुख्तार अंसारी की पेशी नहीं हो पाई।

हथियार लाइसेंस दिलाने के लिए की थी सिफारिश

मुख्तार अंसारी ने विधायक रहते हुए पत्र लिखकर करीब 6 लोगों को हथियार का लाइसेंस उपलब्ध करवाने के लिए सिफारिश की थी। इस मामले में भी जांच करने पर जिन लोगों के लिए सिफारिश की गई थी उनका पता फर्जी निकला था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.