Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी सीपी नौटियाल को उन्हीं के ड्राइवर ने मारी गोली, पुलिस ने आरोप... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभा... अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क...

पाकिस्तान की बांग्लादेश पर आसान जीत 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

82

 एशिया कप 2023, सुपर-4 राउंड के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 38.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 193 रन बनाये। पाकिस्तान ने 39.3 ओवरों में सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरुरी 194 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। अब पाकिस्तानी टीम सुपर राउंड में भारत और श्रीलंका के साथ खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाएगा।

पाकिस्तान की पारी

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक और फखर जमान ने तेज शुरुआत की, लेकिन फखर जमान सिर्फ 20 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गये। उसके बाद कप्तान बाबर आजम भी कुछ खास नहीं कर पाए और 17 रन बनाकर बोल्ड हो गये। लेकिन बांग्लादेश के बल्लेबाज इसका ज्यादा लाभ नहीं उठा सके, क्योंकि मोहम्मद रिजवान ने टिककर खेलते हुए 79 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाये। दूसरी ओर इमाम उल हक ने भी पूरा साथ निभाया और 84 गेंदों पर 78 रन बनाए। जीत का लक्ष्य कम होने की वजह से पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने कोई रिस्क नहीं लिया और बांग्लादेशी गेंदबाजों को ज्यादा विकेट लेने के मौका नहीं दिया। इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान की पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने 39.3 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर 194 रन बना लिए। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद और मेंहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट झटके।

बांग्लादेश की पारी

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज मेहंदी हसन मिराज़ खाता खोले बिना पैवेलियन लौट गये। बांग्लादेश की ओर से मुश्फिकर रहीम ने 87 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेली। इनके अलावा कप्तान शाकिब अल हसन ने 57 गेंदों पर 53 रनों का योगदान दिया। बाकी के बल्लेबाज पाकिस्तानी तेज गेंदबादों के सामने टिक नहीं पाए। पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद नसीम ने बांग्लादेश के 3 खिलाड़ियों को आउट किया। इस मैच में शाहीन अफरीदी, फहीम अशरफ और इफ्तिखार अहमद को 1-1 विकेट मिले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.