Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

Sachin Tendulkar Video Call: अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाक के खिलाफ मैच से पहले जोश हाई, सचिन ने वैभव सूर्यवंशी और युवा टीम इंडिया को किया प्रोत्साहित।

20

Sachin Tendulkar VIDEO call, IND vs PAK: पाकिस्तान से मैच हो तो उस पर सचिन तेंदुलकर से बेहतर बताने वाला भला और कौन हो सकता है. अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में 1 फरवरी को होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने भी अलग एक्सपीरियंस किया, जब उन्हें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का वीडियो कॉल आया. सचिन ने जब जिम्बाब्वे में मौजूद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को वीडियो कॉल लगाया तो वो सभी उन्हें सुनने के लिए, उनसे बात करने के लिए एक साथ इकट्ठे हुए. 27 मार्च को 15 साल के होने जा रहे वैभव सूर्यवंशी सचिन को सुनने के लिए सबसे अगली लाइन में बैठे दिखे.

पाकिस्तान से मैच से पहले सचिन का VIDEO कॉल

सचिन तेंदुलकर ने वीडियो कॉल पर अपने एक्सपीरियंस को अंडर 19 टीम के खिलाड़ियों के साथ साझा किया. उन्होंने उनसे सफलता हासिल करने और अपने खेल को बेहतर बनाने के तरीकों पर बात की. सचिन ने खिलाड़ियों संग खेल के टेक्निकल चीजों पर तो बात की ही, उसके अलावा उन्होंने उन्हें अनुशासन का महत्व भी बताया. मास्टर ब्लास्टर ने उन्हें बताया कि कैसे वो अपने मन को शांत और एकाग्र बनाए रख सकते हैं. वीडियो कॉल पर हुई बातचीत के बाद खिलाड़ियों ने सचिन के साथ एक सेल्फी भी ली.

खिलाड़ियों में जीत की भूख- वीवीएस लक्ष्मण

भारत की अंडर 19 टीम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में होने वाले मैच से पहले अच्छी बात ये भी है कि वीवीएस लक्ष्मण उसके साथ जुड़े हैं. VVS लक्ष्मण ने खिलाड़ियों के साथ जिम्बाब्वे में घनघोर ट्रेनिंग की. उन्होंने बताया कि वो सभी जीत को कितने भूखे और नया सीखने को बेताब हैं.

U19 वर्ल्ड कप में भारत VS पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप में 11वीं बार आमने-सामने होंगे. इससे पहले हुई 10 भिड़ंत में दोनों टीमों ने 5-5 मुकाबले जीते हैं. इससे पता चलता है कि मुकाबला कितना कड़ा रहने वाला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.