Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Adventure: बालोद में शुरू हुआ एडवेंचर का धमाका! बैंबू राफ्टिंग से लेकर हॉट एयर बलून तक ... Weather Alert: दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर शुरू, यूपी में झमाझम बारिश और हिमाचल में बर्फबारी की चेताव... Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क...

Nawanshahr Holiday Alert: नवांशहर में 31 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

2

नवांशहर: जिले में 31 जनवरी को स्कूलों और कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिला मजिस्ट्रेट गुलप्रीत सिंह औलख द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आम लोगों की धार्मिक भावनाओं तथा स्कूलों/कॉलेजों के अध्यापकों और विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है।

जिला शहीद भगत सिंह नगर के विभिन्न स्थानों पर 31 जनवरी (शनिवार) को निकाली जाने वाली शोभायात्रा में भाग लेने के मद्देनज़र सरकारी और अर्ध-सरकारी स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में दोपहर बाद आधे दिन की छुट्टी रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट ने जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी और एलिमेंटरी) को आदेशों को तुरंत लागू करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

अपने आदेश में जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है कि श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक कमेटी (रजि.), नवांशहर द्वारा दी गई अर्जी में बताया गया था कि 31 जनवरी 2026 और 1 फरवरी 2026 को श्री गुरु रविदास जी महाराज का 649वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 31 जनवरी 2026 को जिले के विभिन्न गांवों में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को दोपहर बाद जिले के सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.