Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब...

सिवनी में कुंभ यात्रियों से भरी बस ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत

32

सिवनी। जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे 44 में छपारा थाना क्षेत्र के बंजारी घाट में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात लगभग 2 बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें नागपुर से कटनी लौट रहा एंबुलेंस वाहन चालक और रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य की मौके पर मौत हो गई।

52 तीर्थ यात्रियों को महाराष्ट्र हिंगनघाट से प्रयागराज महाकुंभ लेकर जा रही बस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत की बात रही कि इस घटना में बस में सवार कोई भी तीर्थ यात्री हताहत नहीं हुआ है। बंजारी मंदिर परिसर में सभी यात्रियों को छपारा पुलिस ने रूकवा दिया है।

जानकारी के अनुसार एंबूलेंस एमपी और तीर्थ यात्रियों से भरी बस दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग में नागपुर से जबलपुर की ओर एक ही दिशा में जा रहे थे। बंजारी घाट में मंदिर गेट के मोड पर जैसे ही एंबूलेंस चालक ने वाहन को बंजारी मंदिर की ओर मोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एंबूलेंस वाहन पीछे से आ रही तीर्थ यात्रियों से सवार बस की चपेट में आ गई।

बस ड्राइवर ने नहीं खोया कंट्रोल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री बस फोरलेन डिवाइडर के दूसरी ओर जा पहुंची। गनीमत की बात रही ड्रायवर ने नियंत्रण बनाकर बस को पलटने नहीं दिया।

परिजनों को सौंपा शव

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में मृतक एंबूलेंस चालक कृष्ण कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कटनी से मृतक का शव लेने आए परिजनों व एंबूलेंस चालकों ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार कटनी के सबसे वरिष्ठ एंबूलेंस चालक होने के साथ-साथ रेड क्रास सोसायटी के सदस्य भी थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.