Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...

Birthday Tragedy: घर में कट रहा था जन्मदिन का केक, बाहर पतंग उड़ाने से रोका तो बेटे ने दे दी जान; मातम में बदली खुशियां

29

फगवाड़ा के गांव पांशटा से एक दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां 11 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर पाई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि आज जरनैल सिंह के बड़े बेटे का जन्मदिन था और घर में उसका जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी।

इसी बीच जरनैल सिंह का छोटा बेटा पतंग उड़ाने के लिए डोर लाने की जिद करने लगा। घरवालों ने उसे समझाया और पढ़ने के लिए कमरे में भेज दिया। कुछ देर बाद जब घरवाले बच्चे को देखने कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।

शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां बच्चा पर्दे के पाइप से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर धारा 194 बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.