Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला Raipur Women Cricket Match: रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे महिला टी-20 मुकाबला आज, महिलाओं के लिए प्र... Bhupesh Baghel Durg Garba Visit: विवाद के अगले दिन दुर्ग के गरबा पंडाल पहुँचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल,... Dhamtari Navratri Kanya Bhoj: धमतरी के सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक कन्या भोज का आयोजन, नवदुर्गा क... Kanker Journalist Threat: उत्तर बस्तर कांकेर में पत्रकार अभिषेक ठाकुर को मिला जान से मारने की धमकी भ... Korba Durga Puja 2026: ऊर्जाधानी कोरबा में दुर्गा उत्सव की धूम, बांस शिल्प और छतरी थीम वाले पंडाल बन... Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों को मिली राहत, खुद मोर्चा संभालकर आमान...

Jalandhar Breaking: जालंधर के मशहूर डॉक्टर को गैंगस्टरों की धमकी, मांगी 2 करोड़ की फिरौती; परिवार दहशत में!

28

जालंधर: शहर से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां के एक पुराने और मशहूर अस्पताल से जुड़े एक प्रसिद्ध डॉक्टर को गैंगस्टरों की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, फोन के जरिए डॉक्टर से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है।

धमकी मिलने के बाद डॉक्टर और उनका परिवार बेहद डरे हुए हैं। सुरक्षा के लिए डॉक्टर ने अपने मॉडल टाउन स्थित घर की सुरक्षा कड़ी कर दी है। घर के चारों ओर इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगवाई गई है। परिवार के लोगों का कहना है कि डर की वजह से डॉक्टर पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर भी नहीं निकले हैं। डॉक्टर ने इस मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर को देकर सुरक्षा की मांग की है। धमकी देने वालों ने संदेश में साफ कहा है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो डॉक्टर और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

इस घटना के बाद शहर के अन्य डॉक्टरों और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों में भी डर का माहौल है। पीड़ित डॉक्टर का अस्पताल गुरु नानक मिशन चौक के पास बताया जा रहा है। इसके अलावा उनके एक करीबी रिश्तेदार की शहर में दोपहिया वाहनों की बड़ी एजेंसी भी है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और धमकी देने वालों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.