Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर में सक्रिय हनी ट्रैप गैंग की सबसे शातिर सदस्य पायल, किस्से सुन आप भी रह जाएंगे हैरान, एक के बाद एक पीड़ित पहुंच रहे थाने

45

 इंदौर। शहर में हनी ट्रैप कर लोगों को ब्लैकमेल करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक केस खजराना थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां व्यापारियों को फंसाकर एक युवती रुपयों की मांग कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि युवती पर ऊपर लव जिहाद केस भी दर्ज है। उस पर हिंदू युवतियों को बहलाकर मुस्लिम युवकों से शादी कराने का आरोप है।

वीडियो कर रही वायरल

आरोपित युवती हनी ट्रैप का शिकार बने व्यापारियों के वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से फर्जी आईडी बनाकर वायरल कर रही है। वह बार-बार रुपये देने की मांग कर धमका रही है। शिकायत के बाद इंदौर में डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

यह है पूरा मामला

हिना पैलेस कालोनी निवासी लोहा व्यापारी मोहम्मद सलीम ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसका आरोप है कि पायल नामक युवती एक करोड़ रुपये की मांग कर रही है। वर्ष 2017 में उसने सलीम के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। जिसके बाद उसकी गैंग के लोगों ने 30 लाख रुपये में समझौता करवाया और दबाव बनाकर देवास में उससे शादी भी करवा दी।

शादी के बाद एक दिन बाद भी वो साथ नहीं रही और बार-बार रुपये की मांग करती रही। अब उसने फर्जी आईडी बनाकर वीडियो डालना शुरू कर दिए हैं। रास्ता रोककर धमकाती है। समधी सलीम तेली, इरफान के खिलाफ भी शिकायत कर रही है।

लव जिहाद का केस है दर्ज

पायल के विरुद्ध लव जिहाद का केस दर्ज है। हिंदू युवतियों की मुस्लिम युवकों से शादी करवाने का आरोप है। पायल के विरुद्ध पूर्व पार्षद इरफान अली ने भी ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है। इरफान ही पायल और सलीम की शादी का गवाह है। आरोप है युवती अनैतिक कारोबार में लिप्त है। उसे समझाया तो धमकाना शुरू कर दिया। राजनीतिक करियर बर्बाद करने की धमकी दी।

नंबर ब्लॉक करने पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमका रही है। सलीम से समझौता कर एक करोड़ रुपये कैश और मकान लेने का दबाव बना रही है। सीएसपी कुंदन मंडलोई के मुताबिक आवेदन की जांच चल रही है। सलीम के दोस्त दिनेश को भी इसी तरह ब्लैकमेल कर चुकी है।

रिक्शा चालक को प्लॉट बेचा, फिर उसके घर से चुरा लिए दस्तावेज

युवती से पीड़ित लोगों ने अलग-अलग जगहों पर शिकायत की है। एक रिक्शा चालक ने प्लॉट का सौदाकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। युवती उसके घर में रहती थी। पहचान बढ़ाकर उसको प्लॉट बेच दिया। नोटरी की और मौका देखकर असल दस्तावेज चुराकर गायब हो गई। पुलिस सभी पीड़ितों के बयान लेकर जांच कर रही है। इधर युवती से प्राप्त आवदेन की भी जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.