Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Ludhiana Crime: लुधियाना में बदमाशों के हौसले बुलंद! मेन रोड पर सरेआम दी वारदात को अंजाम, CCTV में कैद हुई लाइव फुटेज

13

लुधियाना : शहर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला हैबोवाल मेन रोड का है, जहां शातिर चोरों ने एक होलसेल की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब एक लाख की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। सारी घटना अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना का पता चलने के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया। थाना हैबोवाल की पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हैबोवाल मेन रोड पर स्थित ‘STN ट्रेडर्स’ (सिगरेट-बीड़ी होलसेल) के मालिक ज्योति जसरा को सुबह दुकान में चोरी होने का पता चला। जब तड़के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो दुकान का शटर खुले हुए थे। चोरों ने बड़ी चालाकी से दुकान के शटर तोड़ रखे थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरत अपने रिश्तेदार को कॉल कर बताया। ज्योति जसरा के मुताबिक, चोर दुकान के गल्ले में रखी करीब एक लाख रुपए की नकदी ले उड़े हैं। नकदी के अलावा चोर दुकान से अन्य कीमती सामान भी चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.