Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

Kurukshetra: ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मंत्री का ‘रौद्र रूप’, काम में लापरवाही पर फूड-सप्लाई इंस्पेक्टर को तुरंत किया सस्पेंड!

21

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के नए लघु सचिवालय सभागार में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री राजेश नागर ने कई अहम फैसले लिए। बैठक में कुल 16 शिकायतें एजेंडे में रखी गईं, जिनमें से 7 पुराने मामले शामिल थे। मंत्री ने 11 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया, जबकि 5 मामलों को अगली बैठक तक स्थगित कर दिया गया।

बैठक के दौरान लाडवा क्षेत्र से जुड़ी एक गंभीर शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राज्यमंत्री ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय बारदाने की रिकवरी के आदेश भी जारी किए गए।

शिकायतकर्ता डिपो होल्डर सोनू नारंग ने आरोप लगाया कि रविंद्र कुमार का तबादला होने के बावजूद उन्होंने बारदाने का चार्ज दूसरे अधिकारी को नहीं सौंपा। आरोप यह भी है कि विभागीय बारदाने के दुरुपयोग और बिक्री की आशंका है। मंत्री ने इस मामले में पहले दर्ज किए जाने वाले आपराधिक केस की स्थिति पर भी जवाब तलब किया।

बैठक में मौजूद AFSO ने कानूनी राय लंबित होने की बात कही, जिस पर मंत्री ने देरी पर नाराजगी जताई और पूछा कि एक महीने बाद भी प्रक्रिया पूरी क्यों नहीं हुई। अधिकारी ने हाल ही में कार्यभार संभालने का हवाला देते हुए एक सप्ताह का समय मांगा। फिलहाल मामले को अगली बैठक तक लंबित रखा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.