Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

सरकारी स्कूलों के दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों को भविष्य संवारने को लेकर देंगे मार्गदर्शन

53

इंदौर। स्कूली बच्चों को भविष्य की संभावनाओं को लेकर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिले के सरकारी हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों को अपनी रुचि के हिसाब से करियर बनाने के बारे में बताएंगे। नई शिक्षा नीति 2020 में उपलब्ध अवसरों के सन्दर्भ तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की बुनियादी तैयारी पर चर्चा की जाएगी। 31 जुलाई को इंदौर के अहिल्या आश्रम हायर सेकंडरी स्कूल में कार्यक्रम रखा गया है। इसमें दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के संबंध में जानकारी देंगे।

राज्य आदर्श शिक्षक मंच (रस्म) के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक भगवतीप्रसाद पंडित ने बताया कि इस श्रृंखला का प्रथम कार्यक्रम अहिल्या आश्रम हायर सेकंडरी स्कूल में होगा। यह सुबह 10.30 बजे से स्कूल सभागृह में होगा। शिक्षाविद डा. जयंतीलाल भंडारी एनइपी 2020 के संदर्भ और विभिन्न विषय में व्याख्यान देंगे। इसमें विद्यार्थियों को 12वीं बाद किन विषयों का चयन करना चाहिए। इस बारे में मार्गदर्शन देंगे। साथ ही स्कीलबेस पाठ्यक्रम से जुड़े फायदे बताएं जाएंगे।

टापर्स विद्यार्थियों का होगा सम्मान

अपर संचालक वित्त अखिलकुमार वर्मा प्रतियोगी परीक्षाओं की बुनियादी तैयारियों एवं उसके पैटर्न के बारे चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के सहसंयोजक एवं आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णकांत आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में एनबी पंडित पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से विद्यालय की कक्षा 9वीं से 11वीं के 13 टापर्स विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी को 2100 रुपये मूल्य की शैक्षिक पुस्तकें भेंट की जाएंगी। समाजसेवी आनन्द गर्ग 1000 बच्चियों को उपहार भी प्रदान करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.