Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime: शराबी पति ने पत्नी पर किया हमला और फूंका अपना ही घर, मनेंद्रगढ़ इलाके में फैली द... Indore MBA Student Murder: आरोपी पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार, रेप के बाद की थी छात्रा की बेरहम... MP RTO Corruption: सोहागी पहाड़ बना अवैध वसूली का अड्डा? परिवहन विभाग के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने खोल... Mandsaur News: मंदसौर में नकली घी और शहद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 40 लीटर मिलावटी माल जब्त; ... Jitu Patwari in Shahdol: जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 'हिसाब' करने की दी चेतावनी Antique Coins: चांदी के भाव बढ़ते ही गलने लगे ऐतिहासिक सिक्के, कॉइन कलेक्टर्स ने जताई बड़ी चिंता Crime News: मोबाइल देख मंगेतर ने खोया आपा, वायर से गला घोंटकर युवक की बेरहमी से हत्या सिंधिया के लिए आए थे खास काजू, पीठ पलटते ही चट कर गए नेताजी! मेहमानों के सामने हुई किरकिरी IAS Transfer List MP: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अशोक वर्णवाल से छीना वन विभाग; मनीष सिंह को बड़ी...

Short Cut to Wealth: जल्द अमीर बनने के चक्कर में अपराधी बने नाबालिग, साथी के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय को लूटा!

3

गुड़गांव: जल्द अमीर बनने के लिए तीन नाबालिगों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर ऐसा कारनामा कर दिया कि अब वह पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गए। नाबालिगों ने सामान ऑर्डर कर डिलीवरी बॉय को बुलाया और डिलीवरी बॉय से मारपीट कर उससे बाइक लूट ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने डिलीवरी बॉय की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच करते हुए तीन नाबालिगों सहित एक अन्य को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले अब्दुल अमीन के रूप में हुई। आरोपी को सेक्टर-84 से काबू किया गया है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने नाबालिगों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। वह योजना के अनुसार इस बाइक को बेचकर रुपए कमाना चाहते थे। अभी वह बाइक बेच पाते उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक और माेबाइल बरामद किया है। आरोपी अब्दुल अमीन से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि 27 जनवरी को एक व्यक्ति ने खेड़की दौला थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह जोमटो कम्पनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है।  25 जनवरी की रात को उसके पास खेड़की दौला सेक्टर-84 से ऑर्डर आया तो यह सेक्टर-82 से ऑर्डर प्राप्त करके सेक्टर-84 ऑर्डर के लिए पहुंचा तो इसके पास ऑर्डर लेने 4 लड़के आए और इसके साथ मारपीट करके इसकी बाइक लूटकर ले गए। मामले में अब पुलिस ने मामले में अब तीन नाबालिगों सहित चार को काबू कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.