Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Crime News: मोबाइल देख मंगेतर ने खोया आपा, वायर से गला घोंटकर युवक की बेरहमी से हत्या

15

कटनी: रीठी थाना पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में बीते बुधवार को होने वाले ससुराल पहुंचे एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था. इस सनसनीखेज वारदात में युवक की होने वाली पत्नी ही उसकी कातिल निकली. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है. युवती ने खुलासा किया कि उसने युवक के मोबाइल पर गलत कंटेंट देख लिया था. जिसके बाद उनका विवाद हुआ था.

ससुराल पहुंचे युवक की हत्या

एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि, ”कटनी के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. मृतक की पहचान सुनील आदिवासी उम्र 20 वर्ष, निवासी पड़वार थाना विजयराघवगढ़ के रूप में हुई थी. सुनील की शादी खम्हरिया गांव में तय हुई थी और इसी सिलसिले में वह मंगलवार रात में अपने होने वाले ससुराल पहुंचा था. लेकिन अगली सुबह उसका शव गांव में मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.”

गला घोंटकर युवती ने की थी हत्या
जांच के दौरान पुलिस को मृतक के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका गहराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान युवक की मंगेतर शुरू में पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। युवती ने स्वीकार किया कि उसने ही युवक के गले में वायर डालकर उसका गला घोंट दिया था.

मोबाइल बना विवाद की वजह
आरोपी युवती का कहना था कि, उसने अपने मंगेतर के मोबाइल पर गलत कंटेंट देखा था. जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था. गुस्से में आकर युवती ने युवक के गले को वायर से घोटकर मौत के घाट उतर दिया. पुलिस ने आरोपी युवती को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया है. फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.