Balrampur Weather Update: बलरामपुर में ठंड की जोरदार वापसी, कोहरे की सफेद चादर में लिपटा शहर; जनजीवन अस्त-व्यस्त
बलरामपुर: मौसम में बदलाव से एक बार फिर कड़ाके की ठंड वापस लौट चुकी है. घने कोहरे और धुंध की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है. स्कूली बच्चों को भी ठंड में स्कूल पहुंचना मुश्किल हो रहा है.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग सहित बलरामपुर रामानुजगंज जिले में मौसम में बदलाव की वजह से ठंड फिर से बढ़ गई है. सुबर से घना कोहरा छाया रहता है. ठंड के कारण आमजीवन भी प्रभावित हो रहा है. अचानक मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है. ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.
ठंड में स्कूली छात्रों को भी परेशानी
ठंड बढ़ने की वजह से सुबह जल्दी स्कूल पहुंचने में हो रही समस्या को लेकर स्कूली छात्र अंकित यादव ने कहा कि मैं भंवरमाल गांव से यहां रामानुजगंज में स्कूल में पढ़ने आता हूं. कल से ठंड बढ़ने की वजह से गांव से स्कूल पहुंचने में अधिक समय लग रहा है. रास्ते में कोहरे और धुल की वजह से कुछ दिखाई भी नहीं पड़ता है.
धूल और धुंध से वाहन चलाने में परेशानी
कड़ाके की ठंड में सुबह बाइक से यात्रा कर रहे योगेंद्र गुप्ता ने बताया कि ठंड बढ़ गई है और धुंध भी है, जिसकी वजह से बाइक चलाने में समस्या हो रही है. सड़क पर धूल भी बहुत है. आगे से गाड़ी जाती है तो पीछे से दिखाई नहीं पड़ती है.
नवंबर से फरवरी तक रहती है ठंड
बलरामपुर जिला चारों तरफ से घने जंगलों और पहाड़ो से घिरा हुआ है. आमतौर पर यहां नवंबर से लेकर फरवरी तक पूरे चार महीने कड़ाके की ठंड पड़ती है. ठंड में यहां के पाट क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान भी काफी न्यूनतम स्तर तक पहुंच जाता है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.