Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इलाहाबाद हाईकोर्ट की राज्य सरकार को कड़ी फटकार: गोवंश ले जाने पर वाहन जब्ती व नीलामी अवैध, ₹2 लाख मु... छिंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था तार-तार! केबल चोरी के शक में 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई, गले में कंटील... दही हांडी उत्सव से पूर्व महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ... कांवड़ यात्रा: जहां मिट जाती हैं जाति और कुल-गोत्र की सीमाएं! जानें योगी सरकार में कैसे बनी सामाजिक ... मुरैना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड: छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में ... दिल्ली-NCR में 50 किमी/घंटा की हवाएं, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान! IMD ने 7 अगस्त को जारी किया भारी बा... JPSC-JSSC परीक्षा धांधली पर आर-पार के मूड में छात्र! राहुल गांधी ने फोन कर मांगा समर्थन, बीजेपी बोली... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ...

निर्वाचन अधिकारी ने लिया स्ट्रांग रूम का अंतिम जायजा, अधिकारीयों और कर्मचारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

640

खरगोन। खरगोन जिले में 3 दिसम्बर को 6 विधानसभा क्षेत्र की शासकीय महाविद्यालय में होने वाली मतगणना की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और थ्री लेयर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह ने आज तैयारी का अंतिम जायजा लेकर मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। मतगणना के दिन सुरक्षा के साथ ही स्ट्रांग रूम से मतगणना टेबल तक ईवीएम व्यवस्थित टेबल पर पहुंचने सहित मीडिया रूम की व्यव्स्था को लेकर कलेक्टर ने अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश के साथ जवाबदेही तय की है।

बता दें कि खरगोन जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रो की मतों की गणना 102 टेबल पर होगी। जिले में सबसे पहले बड़वाह और अंत में भगवानपुरा विधानसभा का परिणाम आयेगा। प्रत्येेक विधानसभा क्षेत्र अलग-अलग मतगणना कक्ष में 14 -14 टेबल लगाई गई है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने मीडिया को बताया की 3 दिसम्बर को खरगोन जिले की खरगोन, कसरावद, महेश्वर, बड़वाह, भीकनगांव और भगवानपुरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की सभी तैयारियां कर ली गई। अधिकारी और कर्मचारीयों को जबादेही सौंप दी गई है। सभी 6 विधानसभा में कुल 600 कर्मचारीयों की मतगणन में और करीब 400 कर्मचारीयो की सीलिंग में ड्यूटी लगाई गई है।

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया की मतगणना को लेकर तीन लेयर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था होगी। पास धारी कर्मचारी ही सुरक्षा के बीच मतगणना स्थल पहुंचेगे। प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता का प्रवेश और मीडिया के प्रवेश द्वार निर्धारित किया गया है। पार्किग और सभी व्यव्स्था सुनिश्चित कर ली गई है। सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्था संचालित होगी। मतगणना स्थल पर मोबाइल प्रतिबंधित होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.