Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड का महामुकाबला! अलर्ट मोड में प्रशासन, कलेक्टर ने क्रिकेट संघ के साथ बनाई सुरक्षा और ट्रैफिक की बड़ी रणनीति

25

रायपुर: राजधानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 मुकाबले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. इस बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्टर गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ अहम बैठक की. उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों की सुरक्षा और सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

आयोजन को लेकर प्रशासन सख्त, SOP पालन के निर्देश

बैठक में कलेक्टर सिंह ने स्पष्ट कहा कि ऐसे बड़े आयोजन में प्रशासन द्वारा जारी सभी एसओपी का सख्ती से पालन किया जाए. उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पहले से पूरी कार्ययोजना तैयार रहे और आम जनता को भी सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाए, खासकर सोशल मीडिया के माध्यम से रील और प्रचार सामग्री के जरिए.

आग और आपदा से निपटने की पूरी तैयारी जरूरी

कलेक्टर ने आग से बचाव के लिए सभी जरूरी उपकरणों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए. साथ ही जिला सेनानी से समन्वय कर फायर सेफ्टी उपकरणों का पहले से परीक्षण कराने को कहा गया. उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

हर गेट पर वॉलंटियर, मेडिकल सुविधा रहेगी मुस्तैद

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्टेडियम के सभी गेटों पर आयोजन समिति के वालंटियर तैनात रहें, ताकि दर्शकों की आवाजाही सुचारू और सुरक्षित हो सके. इसके साथ ही मेडिकल सुविधा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया.

स्टेडियम और परिसर में CCTV से रहेगी कड़ी नजर

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए कलेक्टर ने स्टेडियम और उसके आसपास के पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके और किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में निगम आयुक्त विश्वदीप, एडीएम उमाशंकर बंदे, एएसपी विवेक शुक्ला, एएसपी यातायात प्रशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के एक्सीक्यूटिव कमेटी मेंबर मुकुल तिवारी, सीईओ हरी गोंडापल्ली सहित अन्य अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे.

प्रशासन की सख्ती और तैयारियों से साफ है कि रायपुर में होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय मुकाबला न सिर्फ रोमांचक होगा, बल्कि सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से भी एक मिसाल बनेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.