Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur HC News: निचली अदालत के फैसले पर हाई कोर्ट की मुहर, लेकिन सजा में किया आंशिक बदलाव; जानें प... होली पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन! रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक... Weather Update: समय से पहले तपने लगा शहर, गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी मार्केट में उमड़ी भीड़ Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में द... Farmer News: अब धान नहीं, दलहन-तिलहन से बढ़ रही किसानों की आय; खेती के बदलते पैटर्न से हुआ बड़ा फायदा अब बच नहीं पाएंगे बदमाश! फिर से खुली शहर की 'थर्ड आई', DMF फंड से कैमरों की मरम्मत का काम पूरा CG Board: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मंजूर हुए 2 नए केंद्र; तैयारी हु... अंबिकापुर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ऑटो बिजनेस के नाम पर चल रहा था काला खेल, पुलिस र... कोरबा में ये क्या हो रहा? एक ही दिन में तीन बड़ी वारदातें, 2 छात्राओं और एक युवक की मौत से मचा हड़कंप खौफनाक मंजर! हक के लिए अंगारों पर चले अभ्यर्थी, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका और भेजा जेल; जानें पूरी ख...

MPG अस्पताल में बड़ी लापरवाही: नर्स ने काट दिया था बच्चे का अंगूठा, सर्जरी के 10 दिन बाद मासूम ने तोड़ा दम; परिजनों का हंगामा

2

इंदौर: शहर के एमजीएम (महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज) हॉस्पिटल के चेस्ट वार्ड में भर्ती डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई. यह वही बच्चा था जिसका अंगूठा एक नर्स द्वारा लापरवाही पूर्वक काट दिया गया था. जिसके बाद बच्चे की सर्जरी की गई थी. इलाज के 10 दिन बाद बच्चे की मौत हो गई है.

नर्स ने काट दिया था बच्चे का अंगूठा

जानकारी के मुताबिक बेटमा निवासी महिला अंजू 24 दिसंबर को अपने बच्चे को लेकर हॉस्पिटल पहुंची थी. जहां निमोनिया की शिकायत के बाद उसे चेस्ट वार्ड में एडमिट किया गया था. 8 जनवरी को बच्चे के हाथ में लगी पट्टी को काटने के दौरान नर्स आरती ने लापरवाही से बच्चे का अंगूठा ही काट दिया था. नर्स ने इंट्रोकेथ बदलने के दौरान बच्चे हाथ में लगी सुई पर लगे टेप को हटाने के लिए ऐसी कैंची चलाई थी कि बच्चे का अंगूठा कटकर जमीन पर गिर गया था. वहीं जब मां ने नर्स का कारनाम देखा तो हंगामा मचाया. मां ने उस वक्त यह आरोप भी लगाए थे, हादसे से एक रात पहले जब बच्चे के हाथ में सूजन थी तो कई बार नर्सों के बुलाया गया, लेकिन कोई नहीं आया था.

सर्जरी के 10 दिन बाद बच्चे की हुई मौत

इसके बाद बच्चे को आनन-फानन में सुपर हॉस्पिटल रेफर किया गया और अंगूठे की सर्जरी कर वापस जोड़ा गया. मामले की जांच करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नर्स आरती को निलंबित कर दिया था. वहीं वार्ड में तैनात 3 अन्य नर्सों की एक महीने की सैलरी रोक दी गई थी. बताया जा रहा है कि सर्जरी के बाद भी बच्चे की हेल्थ में लगातार गिरावट आ रही थी. जहां 10 दिन इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई है.

मामले में पीडियाट्रिक विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर निर्भय मेहता ने बताया कि “बच्चा जन्म से ही काफी कमजोर था. पहले भी उसे इलाज के लिए एमटीएच हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. संभवतः इसी के चलते उसकी मौत हुई है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.