Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

“Roorkee Crime: रुड़की के गेस्ट हाउस में दिनदहाड़े तांडव, युवक की बेरहमी से पिटाई का Video वायरल; पुलिस जांच में जुटी

22

उत्तराखंड के रुड़की में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ. पिरान कलियर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक के साथ हुई दरिंदगी ने इलाके में दहशत फैला दी है. दबंगों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और फिर जबरन अगवा करने की कोशिश की. इस पूरी वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक रोज की तरह सुबह अपनी ठेली लेकर काम पर निकला था. जैसे ही वह गंगनहर के पुराने पुल के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाकर बैठे कुछ दबंगों ने उसे घेर लिया. हमलावरों को देखते ही युवक अपनी जान बचाने के लिए भागा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा.

गेस्ट हाउस बना ‘अखाड़ा’, CCTV में कैद हुई दरिंदगी

खुद को बचाने के लिए पीड़ित मदद के लिए चिल्लाते हुए पास के एक गेस्ट हाउस में घुस गया. लेकिन हमलावर इतने बेखौफ थे कि वे गेस्ट हाउस के अंदर भी घुस आए और युवक पर टूट पड़े. वायरल वीडियो और CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दबंग किस तरह निर्दयतापूर्वक युवक की पिटाई कर रहे हैं. मारपीट के बाद आरोपी उसे जबरन एक रेढे (हाथगाड़ी/ठेले) में डालकर अपने साथ ले जाने लगे.

पुलिस की मुस्तैदी से बची जान

घटना के तुरंत बाद पीड़ित के भाई ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर सूचना दी. गनीमत रही कि पुलिस मौके पर समय से पहुंच गई और युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया.

पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित ने पिरान कलियर थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.