Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

उद्धव ठाकरे की हार पर कंगना रनौत का तंज: बोलीं— ‘मेरा घर तोड़ने वालों को जनता ने सिखाया सबक’, याद दिलाए पुराने जख्म

20

महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. इन नतीजों के साथ ही मुंबई महानगरपालिका से ठाकरे परिवार का राज खत्म हो चुका है. ऐसा इसलिए क्योंकि महायुति को बहुमत का आंकड़ा मिला है. अब मुंबई को लंबे समय के बाद बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) का महापौर मिलने वाला है. उद्धव और राज ठाकरे की हार पर अब बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत का बयान सामने आया है.

BMC चुनाव में उद्धव ठाकरे गुट की हार पर कंगना रनौत ने ‘न्याय’ बताते हुए खुशी व्यक्त की. उन्होंने कहा, ‘मेरा घर तोड़ने वाले’ अब सत्ता से बेदखल हो गए. बीजेपी की ज़बरदस्त जीत पर कंगना ने प्रधानमंत्री मोदी और फडणवीस को बधाई दी. मुंबई में शिवसेना (UBT) का दशकों पुराना गढ़ अब बीजेपी-शिंदे गुट के हाथ में आ गया है.

नतीजों पर क्या बोलीं कंगना रनौत?

कंगना रनौत ने कहा कि इस तरह के चुनाव नतीजे एक्टर के लिए भी न्याय मिलने की तरह ही हैं. अपनी प्रॉपर्टी के खिलाफ BMC की कार्रवाई को याद करते हुए, जिसे बॉम्बे हाई कोर्ट ने “कानून में द्वेष के अलावा कुछ नहीं” बताया था, एक्टर और MP ने कहा, ” जिन लोगों ने मुझे गाली दी, मेरा घर गिराया, मुझे बुरा-भला कहा, मुझे महाराष्ट्र छोड़ने की धमकी दी, आज महाराष्ट्र ने उन्हें छोड़ दिया है.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे खुशी है कि ऐसे महिलाओं से नफरत करने वाले, धमकाने वाले और नेपोटिज्म माफिया को जनता जनार्दन उनकी सही जगह दिखा रही है.”

कंगना ने दी पीएम मोदी को बधाई

कंगना ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, मैं महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव में बीजेपी की जबरदस्त जीत से बेहद खुश हूं. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी और महाराष्ट्र की पूरी बीजेपी परिवार को इस शानदार भगवा लहर के लिए बधाई देती हूं. यह हम सभी के लिए बड़ी जीत है.

वक्त का पहिया है घूमता जरूर है- कंगना

बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर उद्धव ठाकरे के खिलाफ कंगना रनौत का 2020 का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जो साल 2020 का बताया जा रहा है. वीडियो उस समय का है जब कंगना का ऑफिस गिराया गया था. उस समय कंगना ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके कहा था-‘उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है तूने फिल्म माफिया के साथ मेरा घर तोड़ कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है. आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा. ये वक्त का पहिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.