Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

सांपों के जहर की तस्करी, यूट्यूबर से मारपीट और अब धमकी…एल्विश यादव के खिलाफ एक और FIR

39

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन टू के विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. उनके खिलाफ अब एक और मामला दर्ज किया गया है. गाजियाबाद में वन्यजीव तस्करी व रेव पार्टी में सांपों के जहर की तस्करी के आरोपों में घिरे यूट्यूबर एल्विश यादव ने अब पीपल फॉर एनिमल्स के पदाधिकारी और न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन ऑफ इंडिया से जुड़े गौरव और सौरभ गुप्ता को जान से मारने और घर से उठा लेने की धमकी दी है. इसी की लिखित शिकायत नंदग्राम थाना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने एल्विश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

बता दें कि यूट्यूबर एल्विश के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं. सबसे पहले उनके खिलाफ नोएडा और गुरुग्राम के फार्म हाउस और बड़े क्लबों में कोबरा सांप और उनका जहर सप्लाई करने के आरोप में मामले दर्ज किए गए. हाल ही में एल्विश ने कुछ गुंडों के साथ मिलकर यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न की पिटाई की थी. जिसे लेकर गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. शनिवार को एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मैक्सटर्न से मारपीट को लेकर सफाई भी दी. उन्होंने कहा कि सागर ठाकुर ने पहले उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी थी. एल्विश ने यह भी कहा कि अपने पेरेंट्स के लिए कोई नहीं सुनता, इसीलिए उन्होंने यह मारपीट की.

कैसे सांप-जहर केस में फंसे थे एल्विश?

वहीं, पहले केस की बात करें तो मामला पिछले साल का है. NGO पीएफए (मेनका गांधी की संस्था पीपल्स फॉर एनिमल्स) के वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने नोएडा पुलिस को एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत की गई थी. FIR में लिखा था कि एल्विश जिंदा सांपों के साथ दिल्ली एनसीआर के फार्म हाउस में वीडियो शूट कराता है. गैरकानूनी रूप से रेव पार्टियों में इन सापों और उनके जहर का इस्तेमाल होता है. रेव पार्टियों में विदेशी लड़कियों के शामिल होने की बात भी सामने आई. आरोप था कि इन पार्टियों में स्नेक वैनम और दूसरे ड्रग्स का सेवन किया जाता था. केस में गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव का एक ऑडियो क्लिप सामने आया था जिसमें उसने PFA मेंबर को बताया था कि उसने एल्विश की पार्टी में ड्रग्स पहुंचाई थी. पुलिस को राहुल के पास से 20ml जहर मिला था.

सांपों को वन विभाग ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा था. इसमें खुलासा हुआ था कि 5 कोबरा की विष ग्रंथि निकाली गई थी. बाकी के 4 सांप विषैले नहीं थे. परीक्षण के बाद इन सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया था.

मैं निर्दोष हूं- एल्विश यादव

हालांकि, इस पूरे केस में एल्विश ने खुद को बेकसूर बताया है. उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा था- मुझे लेकर जो भी बातें की जा रही हैं, उसमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है. आरोपों में मेरा नाम खराब न करें. मैं यूपी पुलिस और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन करना चाहता हूं कि इस चीज में अगर मेरे खिलाफ 1% भी आरोप साबित हुए, तो मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं. मैं सबसे कहना चाहता हूं की प्लीज बिना किसी सबूत के मेरा नाम खराब करने की कोशिश ना करें. मेरा दूर-दूर तक इससे कोई वास्ता नहीं है. इसी बीच अब उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है. आरोप लगा कि एल्विश ने पीपल फॉर एनिमल्स के पदाधिकारी और न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन ऑफ इंडिया से जुड़े गौरव और सौरभ गुप्ता को जान से मारने और घर से उठा लेने की धमकी दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.