Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Rajhara Colliery Restart: पलामू की राजहरा कोलियरी से 16 वर्ष बाद शुरू होगा कोयला उत्पादन, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे करेंगे शुभारंभ

30

पलामूः वर्ल्ड फेम राजहरा कोलियरी से 16 वर्षों के बाद शनिवार को उत्पादन शुरू होगा. शनिवार को कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे इसका उदघाटन करेंगे. बता दें कि 2010 में खदान में पानी भर जाने के बाद कोलियरी बंद हो गई थी.

पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने शुक्रवार को राजहरा कोलियरी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया और उत्पादन शुरू होने को लेकर कई बिंदुओं पर जानकारी साझा की. सांसद विष्णुदयाल राम ने बताया कि शनिवार से कोयला उत्पादन शुरू हो जाएगा. वैसे परिवार जिनकी कोलियरी में दो एकड़ से अधिक जमीन दी गई है उन्हें नौकरी दी जा रही है. दो लोगों को नौकरी दी जा चुकी है, चार को नौकरी देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में.

राजहरा कोलियरी का कोयला उच्च गुणवत्ता वाला है जो जी9 की श्रेणी में है. उत्पादन शुरू होने के बाद कई लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा और रोजगार के संसाधन भी डेवलप होंगे. सांसद ने बताया कि वह 2014 से कोलियरी से उत्पादन को लेकर प्रयास शुरू कर रहे थे. 2010 में डीजीएमएस ने माइनिंग ऑपरेशन को बंद करवा दिया था. डीजीएमएस के रिपोर्ट में जो 2015 में जारी हुई थी कहा गया था कि 15 जून से 31 अक्टूबर तक माइनिंग ऑपरेशन नहीं होंगे.

4.9 मिलियन टन कोयले के भंडार, 1842 में शुरू हुआ था खनन

राजहरा कोलियरी में 4.9 मिलियन टन कोयले का भंडार है. प्रतिवर्ष सामान्य तौर पर 0.30 जबकि अधिकतम 0.50 मिलियन टन कोयले को निकाला जाएगा. कोलियरी का पर्यावरण वैलिडिटी 2026 तक है जिसे रिनवल किया जा रहा है पर्यावरण की मंजूरी 2037 तक है.

सन 1842 में मेसर्स बंगाल कोल कंपनी लिमिटेड ने सबसे पहले यहां भूमिगत खनन कार्य शुरू किया था. 1969 में स्वामित्व में रामसरन दास एवं ब्रदर को हस्तांतरित किया गया था. 1991 में 149 वर्षों के निरंतर उत्खनन के बाद भूमिगत खनन कार्य को बंद किया गया था. 1990-91 में राजहरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था और कमर्शियल कोयला का उत्पादन शुरू हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.