Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Ambikapur Kidnapping Case: कार में युवती को अगवा कर भाग रहे थे बदमाश, मनेंद्रगढ़ में पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी; जानें पूरा मामला

5

मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर: जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अगवा की गई युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया है. पुलिस ने युवती का अपहरण कर ले जा रहे चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई सरगुजा आईजी के निर्देश पर और मनेन्द्रगढ़ एसपी रतन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की है.

अंबिकापुर से हुआ था युवती का अपहरण: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी की रात अंबिकापुर से एक युवती का अपहरण किया गया था. युवती किसी शोरूम की कर्मचारी है और रात में पैदल घर लौट रही थी. इसी दौरान कार सवार चार युवकों ने उसे जबरन खींचकर कार में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए. कुछ लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. जिसके बाद सभी थानों में अलर्ट किया गया.

नाकाबंदी कर मनेंद्रगढ़ में पकड़े गए आरोपी: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध कार को नेशनल हाईवे 43 से मनेंद्रगढ़ की ओर जाते हुए देखा गया. यह सूचना मनेंद्रगढ़ पुलिस को दी गई. पुलिस टीम ने मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी मार्ग पर नाकाबंदी की और कार को रोका. तलाशी के दौरान अपहृत युवती कार के अंदर सुरक्षित मिली.

चार आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी: पुलिस ने मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. कार और सभी आरोपी MP के बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

सटीक सूचना और रणनीतिक कार्रवाई के चलते बड़ी सफलता पुलिस को मिली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.