Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब...

मोहल्ला क्लीनिक पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 137 सेंटर्स बंद करने की क्या है असली वजह? जानें रेखा सरकार की दलील

30

दिल्ली में जल्दी ही 137 और मोहल्ला क्लीनिक बंद हो जाएंगे. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने सभी जिलों के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. दिल्ली सरकार का कहना है कि पूरी दिल्ली में तकरीबन 1100 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों खोले जाएंगे. अभी तक 319 खोले जा चुके हैं. इसी के चलते मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जा रहे हैं.

आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्ली में 540 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए थे. लेकिन, अब धीरे धीरे उनकी जगह आयुष्मान आरोग्य मंदिर ले रहे हैं. मोहल्ला क्लीनिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने 2015 में सभी लोगों को हेल्थ-केयर सुविधाएं उपलब्ध कराने के मकसद से शुरू किए गए थे.

137 क्लिनिक में से 101 पोर्टा केबिन में

अधिकारियों के मुताबिक, क्लोजर के बारे में फैसला डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) के मोहल्ला क्लिनिक सेल ने सभी जिलों के चीफ डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर्स (CDMO) को बताया. बंद होने वाले 137 क्लिनिक में से 101 पोर्टा केबिन में चलते हैं. इनमें से 30 किराए की जगहों पर, पांच सरकारी इमारतों में और एक प्राइवेट बिल्डिंग में बिना किराए के चलता है.

अधिकारियों के मुताबिक, बंद होने वाले 41 क्लिनिक में फिलहाल डॉक्टर नहीं हैं और वे काम नहीं कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बाकी 96 क्लिनिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पास हैं, इसलिए वे बेकार हो गए हैं. दिल्ली में 540 से ज्यादा मोहल्ला क्लिनिक थे.

81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन

अधिकारियों ने कहा कि जैसे-जैसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर नेटवर्क बढ़ेगा, बाकी क्लिनिक भी भविष्य में बंद किए जा सकते हैं. इस बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली भर में 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया. इससे शहर में ऐसे प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर की कुल संख्या 319 हो गई है.

मोहल्ला क्लिनिक यूनियन के प्रेसिडेंट जितेंद्र कुमार ने एक बयान में जानकारी दी थी कि जनता दरबार के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने हमें भरोसा दिलाया था कि सभी मौजूदा मोहल्ला क्लिनिक स्टाफ को बिना किसी इंटरव्यू के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एडजस्ट किया जाएगा. लेकिन, उस भरोसे के उलटा सरकार ने मौजूदा मोहल्ला क्लिनिक कर्मचारियों को नौकरी दिए बिना और मोहल्ला क्लिनिक बंद करना शुरू कर दिया है. हमने कोर्ट में एक PIL फाइल की है और हमें उम्मीद है कि हमें इंसाफ मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.