Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी देने का मामला: MLA ने पुलिस को दी लिखित शिकायत, आरोपी की पहचान हुई

22

झज्जर: बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स को बीते मंगलवार फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामलें में विधायक ने आज पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। धमकी देने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के निवासी रामचंद्र यादव बताया जा रहा है।

गुरुवार को झज्जर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विधायक कुलदीप वत्स ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुए बताया कि 11 जनवरी को गांव गिरावड़ में आयोजित संत रामपाल के सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद उन्हें फोन कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इस प्रकार की धमकियां न केवल उनकी सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।

विधायक ने यह भी बताया कि इस तरह की धमकियां हरियाणा के 18 से 20 अन्य नेताओं को भी मिल चुकी हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी तरह की धमकी से डरने वाले नहीं हैं और जनता के समर्थन से नशे, अपराध और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। साथ ही उन्होंने समाज हित में किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना जारी रखने की बात कही।

कुलदीप वत्स ने बताया कि गांवों और खेतों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए संत रामपाल की ओर से की गई मदद की उन्होंने सार्वजनिक रूप से सराहना की थी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री और डीजीपी से मुलाकात कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.