Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: सीवरेज और एसटीपी सिस्टम में बदलाव, ठेकेदारों को मिली संचालन और रखरखाव क... SAD Election Campaign: सुखबीर बादल का बड़ा दांव, पंजाब में अकाली सरकार बनने पर मिलेगी ₹3100 बुढ़ापा ... Punjab Police Encounter: बठिंडा में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, गिरोह के ... विवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप, पति समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Vigilance Raid: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, कानूनगो का भाई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ... प्रतिशोध की आग: नौकरी से निकाला तो युवक ने फैक्ट्री को ही फूंक दिया, मंजर देख दहल गए लोग Punjab Crime News: पंजाब में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कमरों का मंजर देख पुलिस की फटी रह ... Punjab Politics: पंजाब के DGP और मुख्य सचिव की केंद्र से शिकायत! सुखजिंदर रंधावा ने केंद्रीय गृह सचि... Punjab Politics: AAP की रैली में अधिकारियों का संबोधन! मजीठिया ने DGP और मुख्य सचिव को बताया 'पार्टी... Punjab Politics: "CM मान को हटाने की तैयारी!" अकाली दल का बड़ा दावा—फोर्टिस अस्पताल बना 'सियासी वेंट...

कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी देने का मामला: MLA ने पुलिस को दी लिखित शिकायत, आरोपी की पहचान हुई

3

झज्जर: बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स को बीते मंगलवार फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामलें में विधायक ने आज पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। धमकी देने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के निवासी रामचंद्र यादव बताया जा रहा है।

गुरुवार को झज्जर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विधायक कुलदीप वत्स ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुए बताया कि 11 जनवरी को गांव गिरावड़ में आयोजित संत रामपाल के सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद उन्हें फोन कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इस प्रकार की धमकियां न केवल उनकी सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।

विधायक ने यह भी बताया कि इस तरह की धमकियां हरियाणा के 18 से 20 अन्य नेताओं को भी मिल चुकी हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी तरह की धमकी से डरने वाले नहीं हैं और जनता के समर्थन से नशे, अपराध और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। साथ ही उन्होंने समाज हित में किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना जारी रखने की बात कही।

कुलदीप वत्स ने बताया कि गांवों और खेतों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए संत रामपाल की ओर से की गई मदद की उन्होंने सार्वजनिक रूप से सराहना की थी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री और डीजीपी से मुलाकात कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.