Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि... एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात कैसा होगा 'नया आगरा'? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!

पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव प्रखंड क्षेत्र में फिर दिखा कातिल हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया अलर्ट जारी

6

चाईबासा : झारखंड और ओडिशा की सीमा पर आतंक का पर्याय बन चुका दंतैल हाथी एक बार फिर पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव प्रखंड में देखा गया है. मझगांव के हल्दिया स्थित बंदासाई और तिलोकुटी क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है. पिछले 15 दिनों में 20 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले इस हाथी को खदेड़ने के लिए वन विभाग की टीम युद्ध स्तर पर जुटी हुई है.

ग्रामीणों में दहशत

​मझगांव क्षेत्र में हाथी के अचानक पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने जैसे ही हाथी को देखा तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने मशाल जलाकर और पटाखों के जरिए हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से दूर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है.

​हाथी का मिला लोकेशन

​उल्लेखनीय है कि यह दंतैल हाथी आखिरी बार खड़पोस पंचायत के बेनीसागर में देखा गया था. जिसके बाद वह आउट ऑफ ट्रैक हो गया था. कुछ समय के लिए इसके ओडिशा सीमा में प्रवेश की खबरें आई थीं, लेकिन लोकेशन स्पष्ट नहीं हो पा रहा था. अब दोबारा मझगांव इलाके में हाथी की सक्रियता ने वन विभाग की चिंता बढ़ गई है. फिलहाल यह हाथी झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर डेरा जमाए हुए है.

​चार राज्यों की टीमें चला रही साझा अभियान

हाथी के बढ़ते खतरे को देखते हुए वर्तमान में झारखंड और ओडिशा वन विभाग की टीमें मिलकर साझा अभियान चला रही हैं. ओडिशा, झारखंड के साथ-साथ असम और गुजरात से आए वन्यजीव विशेषज्ञों की टीमें हाथी को ट्रैंकुलाइज (बेहोश) करने की योजना पर काम कर रही हैं. हाथी का सटीक लोकेशन जानने के लिए ड्रोन और आधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम का सहारा लिया जा रहा है.

​वन विभाग ने जारी की चेतावनी

​वन विभाग ने झारखंड-ओडिशा सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया. साथ ही ग्रामीणों के लिए चेतावनी भी जारी की है.

  • ​रात के समय अकेले घर से बाहर न निकलें.
  • जंगल की ओर जाने से पूरी तरह परहेज करें.
  • हाथी दिखने पर खुद कोई कार्रवाई करने के बजाय विभाग को सूचित करें.

वन विभाग ने की मुआवजे की घोषणा

वहीं वन ​विभाग ने हाथी के हमले में जान गंवाने वाले परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है. प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है, जबकि शेष औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !