Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

बदरीनाथ धाम में हाई अलर्ट! $25$ नवंबर को कपाट बंद होने से पहले सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिस और असम राइफल्स की टीम तैनात

36

दिल्ली के लालकिले के पास हुए बम धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है. उत्तराखंड में भी राज्य सरकार ने सभी जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर बदरीनाथ धाम में भक्तों की भीड़ को देखते हुए सिक्योरिटी को और कड़ा कर दिया गया है. यहां अब असम राइफल्स की टीम को भी तैनात कर दिया गया है.

उत्तराखंड के चारों धामों में तीन धाम के कपाट बंद हो चुके हैं. इस समय केवल बदरीनाथ धाम श्रद्धालुओं के लिए खुला है. यहां रोजाना भारी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती और गश्त बढ़ा दी गई है. पुलिस ने बदरीनाथ क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच शुरू कर दी है.

बम स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर टीम मौके पर

चमोली के एसपी सुरजीत सिंह पंवार के मुताबिक, बदरीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर टीम को तैनात कर दिया गया है. इसके अलावा 7 सदस्यीय विशेष टीम बदरीनाथ पहुंच चुकी है.

धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद होंगे. इस वजह से वहां पर भक्तों की संख्या बनी हुई है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. पुलिस और प्रशासन ने किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया है.

चेकिंग अभियान जारी

बदरीनाथ के अलावा देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल समेत सभी प्रमुख शहरों में 24 घंटे का सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है. पुलिस की टीमें हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं.

दिल्ली धमाके में हर्षुल घायल

दिल्ली में सोमवार को एक कार में हुए भीषण विस्फोट में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में गदरपुर के रहने वाले हर्षुल सेतिया घायल हो गए थे. हर्षुल की जनवरी में शादी तय है. वह अपनी मां अंजू सेतिया, छोटे भाई और मंगेतर के साथ शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली गए थे. धमाके की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए. इन्हीं शीशों के टुकड़ों से हर्षुल के सिर में चोट लगी. फिलहाल उनका इलाज जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.