Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

मनेंद्रगढ़ के रानी कुंडी धाम में मकर संक्रांति पर 3 दिवसीय पारंपरिक मेले का आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की पूजा

27

MCB: जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया. यहां के प्रसिद्ध रानी कुंडी तीर्थ स्थल में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे. भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.

मकर संक्रांति पर लगा भव्य पारंपरिक मेला: मकर संक्रांति के अवसर पर रानी कुंडी परिसर में भव्य पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया. मेले में दूर-दराज़ के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और दर्शक पहुंचे. स्वास्थ्य मंत्री ने मेले का भ्रमण किया और आयोजन की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों से आत्मीय बातचीत भी की.

ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का स्थल: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि रानी कुंडी धाम को गौमुख धाम के नाम से भी जाना जाता है. मंत्री जायसवाल ने कहा कि रानी कुंडी धाम केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का भी महत्वपूर्ण केंद्र है.

जानिए प्राचीन मान्यता: कहा जाता है कि यह स्थान प्राचीन काल में धौरेल राजा की रानियों का स्नान स्थल था और यहीं उनका समाधि स्थल भी स्थित है. साथ ही यहां भगवान भोलेनाथ का प्राचीन मंदिर स्थापित है.

लोकनृत्य और पारंपरिक खेलों का आयोजन: इस तीन दिवसीय मेले में 100 से अधिक जनजातीय सांस्कृतिक दल भाग ले रहे हैं. मेले में शैला, शुगा और कर्मा जैसे पारंपरिक नृत्यों की सुंदर प्रस्तुतियां दी जा रही हैं. इसके साथ ही कबड्डी सहित अन्य पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं में दूर-दराज़ से आए खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं.हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना: तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना है. मकर संक्रांति का यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत कर रहा है, बल्कि जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं को भी नई पहचान दे रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.