Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब में धुंध का कहर, हाजीपुर-मुकेरियां मार्ग पर ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर

8

हाजीपुर: उत्तर भारत में छाई घनी धुंध अब हादसों की वजह बनती जा रही है। हाजीपुर–मुकेरियां मुख्य मार्ग पर अड्डा भल्लोवाल के पास बीती रात घने कोहरे के कारण एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार सरिया से लदा ट्रक (नंबर HP-72-3219) हाजीपुर से मुकेरियां की ओर जा रहा था। अड्डा भल्लोवाल के पास पहुंचते ही सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक वाहन के अंदर फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घनी धुंध के कारण सड़क पर दृश्यता बेहद कम थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक घायल चालक की पहचान और अस्पताल की जानकारी सामने नहीं आ सकी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.