Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

सरपंच हत्याकांड: अमृतसर में एनकाउंटर के बाद माहौल तनावपूर्ण, पूलिस ने सील किया पूरा इलाका

24

अमृतसर : जिले में पुलिस व बदमाशों के बीच एनकाउंटर की खबर सामने आई है। अमृतसर के थाना सदर इलाके में सरपंच हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के साथ हुई पुलिस एनकाउंटर के बाद शहर में माहौल तनावपूर्ण  देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस व शूटरों में एनकाउंटर अमृतसर के वल्ला बाईपास के इलाके में हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर लिया था। फायरिंग के दौरान घायल हुए आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और उनकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है। इस एनकाउंटर के दौरान मुख्य शूटर सुखराज सिंह उर्फ गूंगा को पुलिस ने मार गिराया।

आपको बता दें कि, बीते दिनों जिले के एक रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान सरपंच जरमल सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उस दौरान पुलिस इस हत्याकांड में शामिल 2 आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया था। जहां पुलिस को पूछताछ के दौरान अहम जानकारियां मिली वहीं आज पुलिस मुख्य शूटर सुखराज सिंह को रिकवरी के लिए वल्ला इलाके में लेकर आई थी। इस दौरान पुलिस अचानक 2 मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिन्होंने करीब 6 फायर किए। जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगने ने एक बदमाश घायल हो गया, जिसे तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रिकवरी के दौरान हमला हुआ है। मोटारसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच किसी अन्य संदिग्ध के फरार होने की संभावना को देखते हुए इलाके में चेकिंग और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है और नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.