Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NGT Strict Orders: एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: 217 क्रशरों की जांच रिपोर्ट तलब, प्रदूषण मानकों के उल्लं... Kaithal News: कैथल में कॉलेज गई दो छात्राओं का अपहरण! घर नहीं लौटने पर परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस... बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के दरवाजे? कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने लगाई रो... सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त...

चाइनीज मांझा पतंग ही नहीं काटती है जिंदगी की डोर भी, भूल से भी न करें इस्तेमाल

4

धनबाद: मकर संक्रांति पर लोग पतंग उड़ाने का खूब लुत्फ उठाते हैं, लेकिन पतंगबाजी में अगर चाइनीज मांझा का उपयोग करते हैं तो यह मानव और पशु पक्षियों दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है. देशभर में हर साल ऐसे कई मामले देखने को मिलते हैं. चाइनीज मांझा के इस्तेमाल पर पाबंदी है, लेकिन फिर भी बाजारों में यह धड़ल्ले से बिकता है. यही नहीं पतंगबाजी का शौक रखने वालों के लिए यह पहली पसंद है, क्योंकि उन्हें दूसरों के पतंग की डोर काटनी होती है. लेकिन वह यह भूल जाते हैं कि इससे कभी-कभी किसी की जिंदगी की डोर भी कट जाती है.

चाइनीज मांझा पर रोक फिर खुलेआम हो रही बिक्री

झरिया बाजार, हीरापुर हटिया, पुराना बाजार, केंदुआ बाजार जैसे कई इलाके हैं, जहां चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है. युवा वर्ग की यह पहली पसंद है. युवाओं का कहना है कि दूसरे लोग चाइनीज मांझा का उपयोग करते हैं. इसलिए हमें भी करना पड़ता है. चाइनीज मांझा काफी सस्ता भी है. युवा मानते हैं कि यह बेहद ही खतरनाक है. कई बार वह खुद भी जख्मी हो जाते हैं, लेकिन जबतक यह बजारों में उपलब्ध है, लोग इसे खरीदेंगे ही. पूरी तरह से पाबंदी लगाने के लिए इसकी बिक्री पर पाबंदी लगाने की जरूरत है.

वहीं, एनिमल वेलफेयर के सदस्य प्रताप राणा कहते हैं कि मनुष्य के साथ-साथ पशु पक्षियों के लिए चाइनीज मांझा काफी खतरनाक है. पक्षियों के पैर या फिर पंखों में चाइनीज मांझा फंस जाने के बाद उसकी दर्दनाक मौत हो जाती है. देश के अलग-अलग हिस्से में चाइनीज मांझा से होने वाले हादसों की खबर मिलती रहती है.

एनजीटी ने पूरी तरह से पाबंदी लगाई है, इसके बावजूद यह धड़ल्ले से बिकता है. जबकि बार एसोसिएशन के सचिव अधिवक्ता जितेंद्र सिंह का कहना है कि प्रशासन को चाइनीज मांझा पर रोक लगाने की जरूरत है. पहले से ही चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हो पाती है.

मकर संक्रांति पर धनबाद पुलिस की सख्त अपील

इधर, मकर संक्रांति के पतंगबाजी को लेकर धनबाद पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मकर संक्रांति को सुरक्षित, संवेदनशील और मानवीय तरीके से मनाएं. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चाइनीज मांझा (चाइनीज धागा) न केवल बेजुबान पक्षियों के लिए जानलेवा है, बल्कि आम लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है.

पुलिस के अनुसार चाइनीज मांझा की तेज धार के कारण हर वर्ष कई हादसे सामने आते हैं. इस धागे की चपेट में आकर लोग गंभीर रूप से जख्मी हो जाते हैं. विशेषकर दो पहिया वाहन चालकों के लिए यह बेहद खतरनाक साबित होता है. गले में चाइनीज धागा फंसने से मौत तक की घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है.

धनबाद पुलिस ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे त्योहार पर मनोरंजन के नाम पर किसी की जान जोखिम में नहीं डाली जानी चाहिए. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पतंग उड़ाते समय सुरक्षित और सामान्य सूती धागों का ही उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो. यदि किसी घायल पक्षी को देखें तो उसकी सहायता करें या नजदीकी पशु चिकित्सालय/वन विभाग को सूचना दें. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है. यदि कोई व्यक्ति चाइनीज मांझा इस्तेमाल करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.