Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली पुलिस का ‘मेगा प्रहार’: 48 घंटे, 854 गिरफ्तार… ‘ऑपरेशन गैंग बस्ट’ से पाताल तक कांपे अपराधी

26

दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान ‘ऑपरेशन गैंग बस्ट’ चलाया. इस विशेष अभियान के जरिए अपराध की दुनिया में एक्टिव गैंग्स, उनके गुर्गों और नेटवर्क पर करारा प्रहार किया गया. 48 घंटे तक चले इस मेगा ऑपरेशन में 854 अपराधियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 280 कुख्यात गैंगस्टर्स शामिल हैं.

दिल्ली पुलिस की ओर से चलाया गया यह अभियान न केवल राजधानी तक सीमित रहा, बल्कि दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की गई पुलिस के अनुसार, जिन 854 अपराधियों को हिरासत में लिया गया है, उनमें कुछ नाबालिग भी हैं. पुलिस के अनुसार, ये सभी अपराधी रंगदारी, हत्या, फिरौती, ड्रग तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई और संगठित अपराध की अन्य गतिविधियों में संलिप्त थे.

4,299 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

ऑपरेशन गैंग बस्ट को सफल बनाने के लिए दिल्ली पुलिस के करीब 9,000 पुलिसकर्मियों को मैदान में उतारा गया था. इन विशेष टीमों ने विभिन्न राज्यों में कुल 4,299 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. ऑपरेशन के दौरान 6,500 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसके आधार पर कई बड़े आपराधिक नेटवर्क और उनके संपर्कों का खुलासा हुआ है.

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य गैंगस्टर्स, शूटर्स, ड्रग तस्करों और संगठित अपराध से जुड़े लोगों की पूरी चेन को तोड़ना था. खासतौर पर उन नेटवर्क को निशाना बनाया गया, जो जेल या विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर्स के इशारों पर वारदातों को अंजाम दिलाते थे.

भारी मात्रा में अवैध सामग्री भी बराम

पुलिस ने इस अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध सामग्री भी बरामद की है. इसमें करीब 300 अत्याधुनिक हथियार, 130 कारतूस, लगभग 25 लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये बरामदगी इस बात का संकेत है कि गैंगस्टर्स किस तरह संगठित होकर अपराध को अंजाम दे रहे थे.

इस अभियान के दायरे में लॉरेंस बिश्नोई, हिमांशु भाऊ, रोहित गोदारा, नीरज बवानिया, काला जठेड़ी और जितेंद्र गोगी गैंग से जुड़े गुर्गे और मददगार भी निशाने पर रहे. पुलिस का दावा है कि ऑपरेशन गैंग बस्ट ने इन गैंग्स की कमर तोड़ दी है. दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह मुहिम यहीं नहीं रुकेगी. आने वाले दिनों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.