Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

“पाकिस्तान का दोहरा चेहरा! एक तरफ सीमा पर ड्रोन का आतंक, दूसरी ओर अमेरिका के साथ काउंटर-टेरर ड्रिल का ड्रामा

37

नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है.सीमा पार से एक बार फिर ड्रोन के जरिए घुसपैठ की कोशिशें की गई हैं. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, बीती रात कम से कम 5 ड्रोन भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हुए देखे गए, जिन्हें सेना ने समय रहते नाकाम कर दिया.

सुरक्षा एजेंसियों के आकलन के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में फिलहाल 131 आतंकी सक्रिय हैं, जिनमें 122 पाकिस्तानी आतंकी और 9 स्थानीय शामिल हैं. इनमें से करीब 35 पाकिस्तानी आतंकी जम्मू क्षेत्र में सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिससे पीर पंजाल के दक्षिण में आतंक को दोबारा जिंदा करने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है.

अमेरिका के साथ एंटी टेरर ड्रिल कर रहा पाकिस्तान

इसी बीच, आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग तस्वीर पेश करता दिख रहा है. पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ दो हफ्ते का संयुक्त काउंटर-टेररिज्म अभ्यास Inspired Gambit 2026 शुरू किया है. यह अभ्यास पंजाब प्रांत स्थित नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर में हो रहा है, जिसमें शहरी इलाकों में आतंकवाद से निपटने और सैनिकों के आपसी तालमेल पर जोर दिया जा रहा है.

पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में आतंकी सक्रिय

भारतीय सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान के बयानों और जमीनी सच्चाई में बड़ा अंतर है. एक तरफ वह आतंक के खिलाफ सहयोग की बात करता है, वहीं दूसरी ओर भारत के खिलाफ आतंकी संगठन पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में सक्रिय हैं.

LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर कड़ी निगरानी

भारतीय सेना और सुरक्षा बल LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर काउंटर-इन्फिल्ट्रेशन और एंटी-टेरर ऑपरेशन तेज किए हुए हैं. खास तौर पर ड्रोन के जरिए हथियार और विस्फोटक गिराने की कोशिशों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सीमा पर मजबूत काउंटर-ड्रोन सिस्टम लगातार सक्रिय हैं.

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने आतंक के ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. इसके बाद पाकिस्तान की ओर से अमेरिका तक फिर से पहुंच बनाने की कोशिशों को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है.फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और साफ संदेश दिया गया है कि भारत की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.