Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

रविवार दोपहर आधे घंटे शहर में हुई बारिश कई इलाकों में पानी भरने से लोग परेशान

40

भिंड। शहर में रविवार दोपहर आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को 2 दिन से हो रही उमस और गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन मूसलाधार बारिश ने शहर में कई इलाकों के लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। आधा घंटा झमाझम और बाद में रुक-रुककर हुई बारिश से निचले इलाकों के रास्ते पानी से लबालब हो गए। कलेक्ट्रेट के सामने नाले का पानी सड़क पर भर गया। यहां लोगों को निकलने में काफी परेशानी आई।

दोपहर में हुई बारिश

सुबह की शुरुआत धूप निकलने के साथ हुई। एक बजे आसमान में काले बादल छाना शुरू हुए। बादल छाते ही पहले रिमझिम बारिश शुरू हुई फिर झमाझम बारिश हुई। झमाझम से उमस और गर्मी से राहत मिली। आधे घंटे तक रुक-रुककर कभी तेज तो कभी रिमझिम होती रही। रविवार को सुबह आठ बजे तक जिलेभर में 2.7 एमएम बारिश दर्ज की। बारिश ने उमस से तो लोगों को राहत दी, लेकिन जलभराव से लोगों की मुसीबत को बढ़ा दिया।

तापमान में आई 1 डिग्री की गिरावट

रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.3 डिग्री था। शनिवार को अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री रहा था। शनिवार की अपेक्षा रविवार को एक डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की है।

शहर के मुख्य मार्गो पर भरा बारिश का पानी

रविवार को दोपहर में आधे घंटे की झमाझम बारिश से शहर के कई मुख्य मार्गो पर बारिश का पानी भरा रहा। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने सड़क पर दोनों ओर पानी भरा रहा। इसके अलावा भीमनगर, नयापुरा, मुन्नासिंह वाली गली, पुरानी बस्ती, खिड़किया मोहल्ला सहित अन्य जगह पानी भर गया।

जिले में अब तक 644.5 एमएम बारिश

इस बार जिले में अभी तक 644.5 एमएम बारिश दर्ज की है। अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय के रिकार्ड के मुताबिक भिंड में 962.2 एमएम, अटेर में 604.4 एमएम, मेहगांव में 595 एमएम, गोहद में 444.0 एमएम, लहार में 698 एमएम, रौन में 731 एमएम, मिहोना में 839.4.0 एमएम, मौ में 499.2 और गोरमी में 427.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिसका औसत 644.5 एमएम है। जिले की सामान्य वार्षिक बारिश 668.3 एमएम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.