Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ...

मुस्कान अवार्ड जीतने की रेस में शामिल होगा रांची सदर अस्पताल, स्टेट लेवल सर्टिफिकेशन मिलने के बाद तेज हुई तैयारी

27

रांची: अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो रांची का सदर अस्पताल मुस्कान अवार्ड पाने वाला राज्य का पहला सदर अस्पताल होगा. राज्य सरकार की ओर से ‘मुस्कान अवार्ड’ के लिए सर्टिफिकेशन मिल जाने के बाद सदर अस्पताल, रांची ने शिशु रोग विभाग के सभी मानकों पर खड़ा उतरने के लिए जरूरी मानक के अनुरूप अपग्रेड करने का काम भी शुरू कर दिया है.

बेहतरीन व्यवस्था के लिए मिलता है यह अवार्डः सिविल सर्जन

रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि मुस्कान अवार्ड के नॉमिनेशन से पहले बेहद जरूरी झारखंड सरकार की अनुमति सदर अस्पताल को मिल गई है. उन्होंने बताया कि अब अगले चरण में राष्ट्रीय स्तर पर मुस्कान अवार्ड के लिए नॉमिनेशन किया जाएगा. कहा कि नॉमिनेशन से पहले सदर अस्पताल के शिशु रोग विभाग में संसाधनों को बढ़ाया जाएगा.

फरवरी के मध्य तक सेंट्रल टीम आएगी रांचीः डॉ. प्रभात कुमार

रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि मुस्कान अवार्ड पाने के लिए जरूरी अपग्रेड के लिए 50 पेज का चेकलिस्ट है. इसके अनुसार अब पीडियाट्रिक विभाग को अपग्रेड किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि फरवरी के मध्य तक मुस्कान अवार्ड के लिए सेंट्रल टीम सदर अस्पताल का दौरा करेगी और यहां बच्चों के इलाज के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेगी.

सिविल सर्जन ने बताया कि उनकी तरफ से पूरी कोशिश होगी कि सेंट्रल टीम के आने से पहले शिशु रोग विभाग को संसाधन के हिसाब से पूरी तरह अपग्रेड कर दिया जाए.

कई स्टैंडर्ड पर होती है परख, तब मिलता है मुस्कान अवार्ड

रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि मुस्कान अवार्ड पाने के लिए शिशु रोग के इलाज की इंडोर और आउटडोर की पूरी व्यवस्था के साथ-साथ डॉक्टरों, नर्सों की संख्या, उनकी जानकारी, ट्रेनिंग, वैक्सीनेशन की सुविधा, वेंटिलेटर और वार्मर की सुविधा कैसी है, इसका निरीक्षण होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.