Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मध्य प्रदेश में 2 दिन बाद मौसम में बदलाव, 12 जिलों में अलर्ट, कोहरे-कोल्ड वेव से राहत?

18

भोपाल: मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है. प्रदेश के ग्वालियर, सागर और रीवा संभाग में कड़ाके की सर्दी के साथ कोल्ड वेव का भी सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, दो दिन बाद प्रदेश को कोल्ड वेव से राहत मिलने जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश के एक दर्जन जिलों में घना कोहरा और कोल्ड वेव का असर रहेगा, इसके बाद इसमें कमी आएगी. हालांकि, कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिलेगी. इस तरह 14 जनवरी मकर संक्रांति कड़ाके की सर्दी के बीच ही मनाई जाएगी.

12 जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहेगा. इसके अलावा सर्द हवाएं चलेंगी. इसकी वजह से इन जिलों में रात के तापमान के अलावा दिन का तापमान भी सामान्य से कम बना रहेगा.

रात के तापमान में और आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेद्रन ने बताया कि “उत्तरी भारत के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. यह जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा ठंड का असर भी तेज होगा. आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आ सकती है. दो दिन बाद कोहरे और कोल्ड वेव से राहत मिलेगी, लेकिन रात के तापमान में और कमी आएगी.

हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा

प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर कड़ाके की सर्दी से थोडी राहत मिली है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है. प्रदेश में सबसे कम 5.8 तापमान प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया. जबकि राजधानी भोपाल में 8 डिग्री, दतिया में 8 डिग्री, धार में 10.8 डिग्री, गुना में 10.2 डिग्री, ग्वालियर में 7.6 डिग्री, नरसिंहपुर में 13 डिग्री, इंदौर में 7 डिग्री, खंडवा में 9 डिग्री, खरगौन में 9.2, रायसेन में 8 डिग्री, राजगढ में 7.8 डिग्री, रतलाम में 10.2 डिग्री,श्योपुर में 10.2 डिग्री, शिवपुरी में 6 डिग्री, उज्जैन में 10.2 डिग्री, छिंदवाड़ा में 8.8 डिग्री, दमोह में 8.6 डिग्री, जबलपुर में 9 डिग्री, खजुराहो में 6.4 डिग्री, मंडला में 6.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 11 डिग्री, नौगांव में 6.5 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री, सागर में 12.6 डिग्री, सतना में 8.6 डिग्री, सिवनी में 10.8 डिग्री, सीधी में 9 डिग्री, टीकमगढ़ में 9.6 डिग्री, उमरिया में 6.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.