Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bareilly Crime News: शादी के 5 महीने बाद टीनशेड में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, ससुराल पक्ष पर दहे... Bihar CBI Guidelines: बिहार में CBI की एंट्री पर नए नियम लागू, राज्य कर्मियों के खिलाफ जांच से पहले ... CPL 2026: रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा बाबर आजम का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गयाना अमेजन वॉरियर्स की लगाता... Hanuman Ansh Vs Toxic: 'मिर्जापुर' के तूफान में भी डटी 'हनुमान अंश', 29वें दिन कमाए 10 करोड़; यश की ... Nepal Flood Tragedy: नेपाल में भीषण बाढ़ से हाहाकार, 275 भारतीय अब भी लापता; MEA ने दी राहत-बचाव की ... SGB निवेशकों को RBI का बड़ा तोहफा: 2021-22 सीरीज VI के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का ऐलान Phone Charging Tips: क्या फोन को केवल 80% तक ही चार्ज करना चाहिए? जानिए 20-80% बैटरी रूल का पूरा सच Krishna Janmashtami Celebrations: मंदिरों में गूंजे घंटे-घड़ियाल, माखन-मिश्री का लगा भोग; आज सुबह 6:... Sea Buckthorn Nutrition: स्किन चमकाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, जानिए क्यों 'वंडर बेरी' कहला... Monsoon Alert 2026: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के आसार, पहाड़ों से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश...

गुरदासपुर में शातिर लड़कियों का गिरोह सक्रिय, हैरान करेगा पूरा मामला

35

गुरदासपुर: गुरदासपुर शहर में लूटमार करने के नए नए ढंग अपनाकर लोग गरीब महिलाओं को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसमें अब लड़कियां भी शामिल होती दिखाई दे रही है। ऐसा ही एक मामला गत दिवस बाटा चौक में सामने आया, जब गांव घराला की एक महिला इन लड़कियों की लूटमार का शिकार होने से बच गई। परंतु आरोपी लड़कियां मौके पर से बहुत तेजी से फरार होने में सफल हो गई।

मौके पर से इक्ट्ठा की गई जानकारी के अनुसार गत दिवस गांव घराला निवासी एक महिला बाजार में कांधे पर बैग डालकर जा रही थी। रश होने के कारण कुछ लड़कियों उसके साथ साथ चल रही थी तथा उक्त महिला से बातचीत कर रही थी। तभी एक लड़की ने उस महिला के बैग की जिप खोलकर उसमें से पर्स निकाल लिया। जैसे ही महिला को पता चला तो उसने लड़की से पर्स छीन लिया, परंतु लड़कियां वहां से तेजी से भागने में सफल हो गई।

लूट का शिकार होने से बची महिला इतनी घबरा गई की वह वहीं एक दुकान के बाहर बैठ गई तथा दुकानदारों ने उसे पानी आदि पिलाया। इस संबंधी आसपास के लोगों ने कहा कि इस लड़कियों के नए गिरोह संबंधी पुलिस को सतर्कता व गुप्त ढंग से जांच कर आरोपी लड़कियों को पकड़ना चाहिए। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में पुलिस गश्त कम होने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने महिलाओं को भी सतर्क रहने की अपील की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.