Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

खामेनेई के अपमान या बेबसी का गुस्सा? तस्वीरों से सिगरेट जलाकर ईरानी महिलाएं दे रही हैं ‘अंतिम चेतावनी

28

ईरान की सड़कों पर गुस्सा और बगावत खुलकर नजर आ रही है. देशभर में फैले व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के बीच हालात पर काबू पाने के लिए सरकार ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं और प्रदर्शनकारियों पर सख्ती और तेज कर दी गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें ऐतिहासिक कहा जा रहा है.

ऐतिहासिक इसलिए, क्योंकि जिस ईरान में महिलाओं पर पर्दे और सख्त सामाजिक पाबंदियां लागू हैं, उसी देश में महिलाएं खुलेआम ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की जली हुई तस्वीरों से सिगरेट जलाती दिखाई दे रही हैं. हालांकि, इन वायरल तस्वीरों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

महिलाएं ऐसा क्यों कर रही हैं?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है, कथित तौर पर तेहरान और अन्य शहरों से हैं. इनमें महिलाएं खामेनेई की तस्वीरें जला रही हैं, उनसे सिगरेट सुलगा रही हैं और कई जगहों पर हिजाब को आग के हवाले कर रही हैं. इस विरोध के पीछे दो अहम बातें हैं.

पहली, ईरान में सर्वोच्च नेता की तस्वीर जलाना एक गंभीर अपराध माना जाता है. दूसरी, महिलाओं का खुलेआम सिगरेट पीना सामाजिक तौर पर लंबे समय से हतोत्साहित या सीमित किया जाता रहा है. इन दोनों कामों को एक साथ करके महिलाएं न सिर्फ सरकार की ताकत को चुनौती दे रही हैं, बल्कि उन सामाजिक नियमों को भी ठुकरा रही हैं जो दशकों से उन पर थोपे गए हैं.

महसा अमीनी आंदोलन से जुड़ी कड़ी

इस तरह का विरोध 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद शुरू हुए आंदोलन की याद दिलाता है. महसा को कथित तौर पर हिजाब नियमों के उल्लंघन में हिरासत में लिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. उसी वक्त से महिलाओं के नेतृत्व में असंतोष की एक नई लहर ईरान में उठी थी, जो अब और ज्यादा उग्र रूप लेती दिख रही है.

ईरान में प्रदर्शनों की आग कैसे भड़की?

ईरान में विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत दिसंबर के अंत में हुई थी. पहले मुद्दा था महंगाई, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतें और रिकॉर्ड तोड़ महंगाई दर. लेकिन धीरे-धीरे ये प्रदर्शन सरकार और पूरे धार्मिक शासन के खिलाफ खुली बगावत में बदल गए. ईरानी अधिकारियों ने देशभर में इंटरनेट पूरी तरह बंद कर दिया है. एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इसे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों को छिपाने की कोशिश बताया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.