Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...

जमुई में बड़ी डकैती: हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी से लूटा 50 लाख का सोना, इलाके में फैली सनसनी।

27

बिहार के जमुई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर नकाबपोश बदमाशों ने एक आभूषण व्यापारी से करीब 50 लाख रुपये मूल्य का सोना लूट लिया. इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बदमाशों की तलाश की जा रही है.

घटना शुक्रवार की रात करीब 9 बजे की है. जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुईमलयपुर मार्ग पर अंजन नदी पुल के पास आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित व्यापारी की पहचान विक्रम कुमार सोनी उर्फ विक्की के रूप में हुई है, जो जमुई के पुरानी बाजार इलाके के रहने वाले हैं. घटना के दौरान बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट भी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

50 लाख का सोना लूटकर फरार

बताया जा रहा है कि विक्रम कुमार सोनी पेशे से स्वर्ण व्यापारी हैं और वह अक्सर कोलकाता जाकर सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते थे. वह दुकानदारों से ऑर्डर लेकर कैश के साथ कोलकाता जाते थे और वहां से आभूषण खरीदकर ग्राहकों को सप्लाई करते थे. शुक्रवार की रात भी वह करीब 50 लाख रुपये मूल्य के कैश और आभूषण लेकर अपनी बाइक से जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे.

इसी दौरान दो बाइकों पर सवार करीब पांच नकाबपोश बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. बदमाशों ने पहले उनकी बाइक रुकवाने की कोशिश की, लेकिन व्यापारी ने बाइक नहीं रोकी और आगे बढ़ते रहे. जब वह अंजन नदी पुल के पास पहुंचे तो अचानक एक ऑटो सामने आ गया, जिससे उन्हें बाइक रोकनी पड़ी. इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने व्यापारी पर हमला कर दिया.

व्यापारी के विरोध करने पर बदमाशों ने रिवाल्वर की बट से उनके सिर पर हमला किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े. इसके बाद बदमाश रुपये और आभूषण से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यापारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल व्यापारी से बातचीत की और घटना की पूरी जानकारी ली. एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दो बाइक और एक ऑटो के इस्तेमाल की बात सामने आई है. अंधेरी रात और सुनसान जगह का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह वारदात थाने के बेहद नजदीक हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.