Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक बने झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, लोकभवन में दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ

43

रांचीः राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनाक को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. राजभवन के बिरसा मंडप में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे के करीब लोकभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस शपथग्रहण समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के मंत्री, झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं न्यायिक और प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई बड़े अधिकारी मौजूद थे.

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नये मुख्य न्यायाधीश को बधाई दी

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नये मुख्य न्यायाधीश को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी. झारखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक का कार्यकाल 28 नवंबर 2026 तक रहेगा. गौरतलब है कि जस्टिस तरलोक सिंह चौहान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कल 8 जनवरी को उनके सम्मान में फुल कोर्ट फेयरवेल रेफरेंस आयोजित कर विदाई दी गई.

जानिए कौन हैं न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक

न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक का जन्म 28 नवंबर 1964 को हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा गोवा के पणजी स्थित डॉन बॉस्को हाई स्कूल से हुई. बचपन से ही कानूनी पढ़ाई के प्रति इच्छा रखने वाले जस्टिस सोनक ने अपने करियर में लक्ष्य के रूप में रखकर इसे साकार किया. धेपे कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से बीएससी तथा एमएस कॉलेज ऑफ लॉ, पणजी से प्रथम श्रेणी में एलएलबी की उपाधि प्राप्त की. उन्होंने जेवियर सेंटर ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च से पुर्तगाली भाषा में डिप्लोमा भी हासिल की. वे अक्तूबर 1988 में महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए.न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने मुंबई उच्च न्यायालय की पणजी पीठ में सिविल व संवैधानिक कानून, श्रम एवं सेवा कानून, पर्यावरण कानून, वाणिज्यिक एवं कर कानून, कंपनी कानून तथा जनहित में याचिकाओं के क्षेत्र में प्रैक्टिस की. 21 जून 2013 को वे मुंबई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए और दो मार्च 2016 को स्थायी न्यायाधीश बने.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.