Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जुबानी जंग हुई तेज: ओवैसी ने नवनीत राणा को दिया ‘8 बच्चों’ वाला चैलेंज, महाराष्ट्र की सियासत में उबाल

31

बीजेपी नेता नवनीत राणा ने बच्चे पैदा करने को लेकर एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि भारत की डेमोग्राफी पाकिस्तान जैसी ना हो जाए, इसलिए चार बच्चे पैदा करने चाहिए. ये अपील उन्होंने हिंदुओं से की थी. उनके बयान पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है.उन्होंने नवनीत राणा का नाम लिए बिना कहा, मेरे छह बच्चे हैं और तुम 4 नहीं 8 बच्चे पैदा करो, कौन रोक रहा है?

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के अकोला में एक रैली में कहा, मेरे छह बच्चे हैं. मेरी दाढ़ी सफेद हो रही है. किसी ने कहा कि 4 बच्चे होने चाहिए. 4 ही क्यों? 8 बच्चे पैदा करो, तुम्हें कौन रोक रहा है? इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य मुद्दों पर भी बात की. बीजेपी नेता रवींद्र चव्हाण के ‘विलासराव देशमुख की यादें मिटा दी जाएंगी’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी.

उनके खिलाफ बोलने की कोई जरूरत नहीं

जब महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख रवींद्र चव्हाण के ‘विलासराव देशमुख की यादें मिटा दी जाएंगी’ वाले बयान के बारे में उनसे सवाल किया गया तो असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, विलासराव देशमुख साहब अब नहीं रहे. जब वह सीएम थे तो बहुत सी अच्छी बातें भी हुईं और बुरी बातें भी हुईं, मुंबई ट्रेन ब्लास्ट हुआ था, बेगुनाह लोग प्रभावित हुए, मालेगांव की घटना हुई लेकिन अब जब वह अपना बचाव करने के लिए इस दुनिया में नहीं हैं तो उनके खिलाफ बोलने की कोई जरूरत नहीं है.

रवींद्र चव्हाण ने क्या कहा था?

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज है. तीखी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी कड़ी में बीते दिन रवींद्र चव्हाण ने पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की यादों को उनके गृह नगर लातूर से मिटा देने की बात कही थी. इसके बाद अब विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख का बयान भी सामने आया है.

विलासराव देशमुख पर रवींद्र चव्हाण के बयान को लेकर विलासराव देशमुख के बेटे अभिनेता रितेश देशमुख ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में रितेश ने कहा, मेरे पिता स्वर्गीय विलासराव देशमुख लोगों के मन में बसे हैं. लोगों के लिए जिंदगी खपा देने वाले का नाम लोगों के मन पर लिखा होता है. इसे कोई नही मिटा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.