Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी 'बिहार भवन उपविधि-2026' को मंजूरी— 30 दिन में... लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में 'शगुन'! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्य... सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प

खेतों में से 2 हिस्सों में मिला व्यक्ति का जला शव, CCTV खंगाल रही पुलिस

35

लुधियाना : मेहरबान इलाके से सोमवार को देर शाम खेतों में एक व्यक्ति की जली हुई लाश मिलने से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना करने के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार जब वहां से एक राहगीर गुजर रहा था तो उसकी नजर लाश पर पड़ी। उसने देखा कि कुछ कुत्ते लाश को नोच रहे थे। लाश दो हिस्सों में बंटी हुई थी जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया।

लाश के आस पास किसी जलने के निशान नहीं थे,  जिस कारण आशंका जताई जा ही है कि किसी ने वारदात को दूसरे स्थान पर अंजाम दिया और लाश को खेतों में फैंक दिया । थाना मेहरबान से संपर्क किया गया तो बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है । आरोपी को पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और टीमें गठित कर भेजी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.