Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खंडवा: मुनि श्री विशोधसागर जी का संदेश— 'आचरण ही पूजनीय है, सुविधाओं के पीछे भागकर संस्कार न भूलें' "आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे...

पत्नी ने अपने साथियों संग मिल पति पर किया हमला, कार्रवाई कर रही पुलिस

4

लुधियाना : हैबोवाल की जीनत कालोनी में घरेलू विवाद के चलते गुस्साई महिला ने अपनी मां व अन्य रिश्तेदारों के साथ मिल कर अपने पति पर हमला कर दिया और मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। जब आसपास के लोग बीच-बचाव करने के लिए आए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। जख्मी को इलाज के लिए ले जाया गया।

शिकायत मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जख्मी हुए जीनत कालोनी के रहने वाले मुस्ताक रजा के बयान पर उनकी पत्नी नेहा, सास राधा, साला अरूण व उनके 4 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दिए बयान में मुस्ताक रजा ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसकी पत्नी गुस्से होकर अपने मायके चली गई थी। वह किराए के मकान में रहता था। जिस पर उसने कमरा खाली करने के लिए मकान मालिक की सहमति से अपना सामान उठाने के लिए गया था। कमरे को पहले ही ताला लगा हुआ था। उसने मकान मालिक से पूछ कर ताला खोल कर अपना सामान उठा लिया और अपनी पत्नी का सामान वहीं पर छोड़ दिया। इस समय के दौरान उसकी पत्नी अपनी मां व अन्य लोगों के साथ वहां पर पहुंच गई। उन्होंने आते ही उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट करते हुए उसकी हाथों की अगूंलियों को नुक्सान पहुंचाया। जब लोग बीच-बचाव के लिए आए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। सब-इंस्पेक्टर मख्खन सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.