Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DM Bomb Threat: 'चैम्बर में लगाए 5 RDX, होगा धमाका', DM को मिली धमकी से हड़कंप Jabalpur News: फीस न भरने पर छात्रा को बोर्ड परीक्षा से रोका, स्कूल के बाहर जमकर हंगामा Crime News: सहेली ने दिया धोखा! लाखों ठगने के बाद गंदे काम में धकेला, ऐसे खुली पोल Vijay Mallya Return: कब होगी माल्या की वतन वापसी? वकील ने बॉम्बे HC में कहा- 'तारीख तय नहीं' Bathinda Clash: किसान नेताओं की रिहाई पर पंजाब में बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले Himachal Crime: 'बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई...', ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की ख... Supreme Court on Disability Pension: 'रोज 10 बीड़ी पीने से आया स्ट्रोक', पूर्व सैनिक की याचिका खारिज Punjabi Wedding Viral Video: क्या शादी में सच में उड़ाए 8 करोड़? जानिए नोटों की बारिश का सच Delhi Crime: 'पापा मुझे बचा लो...', बेटे की गुहार सुनकर दौड़े पिता को हमलावरों ने मारी गोली, मौत Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: चोटी विवाद पर शिवपाल का डिप्टी सीएम पर वार, बोले- पाप तो आपको भी लग...

भीषण हादसा: बूंदी में काल बनकर आया बेकाबू ट्रक, सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचला; दो ने तोड़ा दम

3

राजस्थान के बूंदी जिले में ट्रक पलटने से भीषण सड़क हादसे में हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं. हादसा कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर मेज नदी के पास हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे में घायल लोगों की मदद की. वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. लोगों ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुए लोग पैदल यात्रा कर रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, जिले के लाखेरी क्षेत्र में यह सड़क हादसा हुआ है. चौथ का बरवाड़ा जा रहे लोगों पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग ट्रक के नीचे दबे गए, जबकि दो लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. घटना कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर मेज नदी के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

अनियंत्रित होकर पलट ट्रक

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक तेज गति में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया, जिसे सड़क किनारे चल रहे यात्री हादसे का शिकार हो गए. हादसे के बाद मौके पर अपरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने पर लाखेरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू करवाया. जिसके बाद 108 एंबुलेंस, राहत एवं बचाव दल और अन्य आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं.

हादसे के बाद लोगों में गुस्सा

भीषण सड़क हादसे में दो की मौत एक दर्जन लोगों गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सड़क पर लोगों का जमावड़ा सड़क पर लोगों की भारी जमा हो गई. गुस्साई लोगो ने मेघा हाइवे जाम कर कलेक्टर एसपी को मौके पर आने की मांग की. वहीं घटना की सूचना पर कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे हैं. सीडीएम ने घटना स्थल का जायजा लिया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पैदल यात्रा कर रहे थे इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया, जिससे ये हादसा हुआ है. हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.