Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पानीपत में लस्सी बेचने वाले पर जानलेवा हमला: बाइक रोककर की गई मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्... Faridabad Encounter: फरीदाबाद में सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में ... Punjab and Haryana High Court: जान-माल पर तुरंत खतरा साबित न होना हथियार लाइसेंस रद्द करने का पर्याप... रोहतक में प्रेमी युगल की सनसनीखेज हत्या: बीयर पार्टी के विवाद में दोस्तों ने की वारदात, नहर से मिले ... पंचकूला में डीसीपी की गाड़ी रोकने के इशारे पर भगाी कार: 5 किलोमीटर पीछा कर पकड़े गए युवक, 30 हजार का... Kurukshetra News: शाहाबाद में खदानों के पास लावारिस हालत में मिली 15-20 दिन की नवजात बच्ची, पुलिस जा... Kedarnath Reel Controversy: केदारनाथ मंदिर परिसर में खुलेआम हो रहा डांस और रीलबाजी, बीकेटीसी के नियम... Team India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी जा सकती हैं दो अलग-अलग वनडे टीमें, युवा खिलाड़ियों... Nana Patekar Funeral Update: पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाट... Nana Patekar Last Rites Update: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्का...

पंजाब में 16 गोलियां मारकर की गई हत्या के मामले में नया मोड़! विदेश में बैठे गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

27

मोगा: मोगा के गांव भिंडरकलां में युवक को सरेआम गोलियां मार कर हत्या किए जाने के मामले में अब गैंगस्टरों की एंट्री हो गई है। जानकारी मिली है इस संबंधी गैंगस्टर मनी भिंडर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, ‘पंजाब केसरी’ इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता और यह जांच का विषय है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर मनी भिंडर के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें उसने उमरसिर सिंह की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसने यह हत्या फिरौती के लिए नहीं बल्कि पुरानी रंजिश के कारण करवाई है। पोस्ट में उमरसिर सिंह पर भी कई तरह के आरोप लगाए और साथ ही अपने और दुश्मनों को चेतावनी भी दी है।

यहां आपको बता दें कि बीते दिनों धर्मकोट हलके के गांव भिंडर में गांव के युवक उमरसीर सिंह की हत्या कर दी गई थी। यह घटना तब हुई जब उमरसीर सिंह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। मृतक के परिवार वालों और गांव वालों ने उसकी बॉडी को धर्मकोट पुलिस स्टेशन के सामने रखकर धरना लगाया। इस मौके पर परिवार वालों और गांव वालों ने मांग की कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए और परिवार को इंसाफ दिया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.