Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे दबंग, युवक ने विरोध किया तो चाकू घोंपकर हत्या

3

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा में शनिवार रात एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लड़की से छेड़खानी का विरोध करना 22 वर्षीय शुभम चौबे को इतना भारी पर गया कि उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है जबकि मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

युवक की चाकू गोदकर हत्या

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक शुभम चौबे ने बीते दिनों एक युवती के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया था. इसी बात को लेकर आरोपियों ने उससे रंजिश पाल ली. शनिवार रात करीब 9 बजे करैयाखेड़ा रोड क्षेत्र निवासी कुछ युवक मोटरसाइकिलों से मौके पर पहुंचे और शुभम के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बहा खून

स्थानीय निवासी आशीष लोधी ने बताया कि “कुछ दिन पहले लड़की से छेड़छाड़ को लेकर शुभम और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था. शनिवार को एक युवक ने शुभम पर पहले हमला किया, इसके करीब 15 से 20 मिनट बाद 5 से 7 मोटरसाइकिलों पर सवार लगभग 20 लोग मौके पर पहुंचे और उसके के साथ बेरहमी से मारपीट की.”

युवक की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश

घटना में गंभीर रूप से घायल शुभम को तत्काल विदिशा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि “शुभम हमारी कॉलोनी का रहने वाला था और बेहद मिलनसार स्वभाव का युवक था. वह पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी करता था. उसकी हत्या से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.”घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और सिविल लाइन थाना प्रभारी आर.के. मिश्रा सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने बताया कि “घटनास्थल से अहम सुराग और सीसीटीवी फुटेज मिले हैं. पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.