Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे ये दूध? फैक्ट्री में छापा मार 1300 लीटर मिलावटी दूध कराया गया नष्ट

15

कलायत : खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को कलायत की पुरानी तहसील के पास नकली दूध की फैक्ट्री में रेड की। डॉ. पवन चहल के नेतृत्व में टीम ने सुबह 10:30 बजे छापा मारा, जहां ड्रमों और रेफ्रिजरेटर में करीब 1300 लीटर मिलावटी दूध भरा मिला। दूध की गुणवत्ता बेहद संदिग्ध और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक पाए जाने पर अधिकारियों ने खरक पांडवा ड्रेन में बहाकर नष्ट करवा दिया। कार्रवाई के दौरान डेयरी संचालक संदीप कुमार लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस पर विभाग ने उसका चालान कर डेयरी बंद करने का नोटिस थमा दिया। टीम ने दूध के दो सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। यहां से नकली दूध आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों में खपाया जा रहा था। विभाग को इस क्षेत्र से शिकायतें मिल रही थीं।

12 जगह रेड, 4 अवैध डेयरियों कराई बंद
डॉ. पवन चहल ने चेतावनी दी कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक 12 जगहों पर छापेमारी कर 30 से अधिक नमूने लिए गए हैं, जबकि कांगथली, सीवन और कलायत में 4 अवैध डेयरियों को बंद कराया जा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.