Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दोस्तों संग घूमने गया पानीपत का व्यापारी, यमुनानगर में नहर में बह गया… नहीं लगा सुराग

14

यमुनानगरः दोस्तों संग यमुनानगर आया पानीपत का व्यापारी थाना बूड़िया क्षेत्र के नगावा जागीर के पास पश्चिमी यमुना नहर में डूब गया। घटना वीरवार देर शाम की है, जिसमें पुलिस ने रात तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की पर व्यापारी का पता नहीं चल पाया। शुक्रवार को पुलिस ने गोताखोरों की टीम के साथ एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई। पुलिस के अनुसार पानीपत के गांव लाखु बुआना निवासी देवेंद्र (40) व्यापारी है।

देवेंद्र वीरवार को नए साल पर अपने दोस्तों संदीप, सुरजीत व प्रवीण के साथ यमुनानगर आया था। शहर में घूमने के बाद वह देर शाम को थाना बूड़िया क्षेत्र में कश्मीरगढ़ गांव में पश्चिमी यमुना नहर के पास पहुंचे। देवेंद्र यहां नहर में नहाने के लिए पानी में उतर गया। ठंड व अंधेरे में उसे नहर में नहाने से रोका, पर वह नहीं रुका। देवेंद्र नहर में उतरते ही पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। बूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.