Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

तड़के बड़ा हादसा, सोते परिवार पर टूटा ट्रक का कहर, 2 बच्चों की गई जान

14

जगराओं: जगराओं में आज तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां बजरी से भरा एक ट्रक सड़क किनारे बनी झुग्गी पर पलट गया, जिससे अंदर सो रहे एक परिवार पर कहर टूट पड़ा। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 3:15 बजे जगराओं से सिद्धवां बेट रोड की ओर जाते समय गंदे नाले के पास बजरी से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर झुग्गी पर पलट गया। उस झुग्गी में चार बच्चे और उनके माता-पिता सो रहे थे, जो खिलौने बेचने का काम करते हैं।

हादसा इतना भयानक था कि दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य बच्चे और उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जगराओं के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक शीशा तोड़कर बाहर निकल आया और घायलों की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.