Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

पंजाब के इस इलाके में चली गोलिया, पुलिस ने किया Encounter

3

नवांशहर: नवांशहर के मूसापुर रोड पर स्थित ‘वर्मा कलैक्शन’ नामक दुकान पर फायरिंग की कोशिश करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान हुई, जिसमें जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग पर गोली लगी।

एस.एस.पी. तुषार गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले ‘वर्मा कलैक्शन’ के मालिक रवि कुमार से विदेशी नम्बर से 12 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न देने पर बुलैट सवार 2 बदमाशों ने दुकान पर फायरिंग का प्रयास किया था। इस घटना के बाद सी.आई.ए. स्टाफ और सिटी पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। आज पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बंगा रोड के पास रेकी कर रहे हैं। जब पुलिस ने ड्रीम पैलेस के पास उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोलियां चला दीं। एक गोली पुलिस की गाड़ी पर भी लगी। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपराधिक इतिहास और खुलासे
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह न केवल नवांशहर बल्कि पंजाब के अन्य जिलों में भी सक्रिय था:
कपूरथला: आरोपियों ने हाल ही में 2 पैट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
जालंधर: गिरोह ने जालंधर में एक ज्वेलरी शॉप लूटने की कोशिश की थी।

हथियारों की बरामदगी
पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस को अहम सुराग एक ऑनलाइन पेमैंट से मिला। वारदात के बाद जब आरोपी भाग रहे थे, तो उन्होंने मजारी के एक पैट्रोल पंप से तेल भरवाया और भुगतान गूगलपे के जरिए किया। डिजिटल ट्रांजैक्शन के रिकॉर्ड और सी.सी.टी.वी. फुटैज की मदद से पुलिस सुखजिंदर और उसके साथियों की पहचान करने में सफल रही। एस.एस.पी. ने बताया कि मुख्य आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ ‘कुकड़ मजारिया’ विदेशी नंबर से फिरौती मांग रहा था। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.